Hema Malini Bihu Tweet: बिहू को बिहार का त्योहार बताकर ट्रोल हुईं हेमा मालिनी, एहसास होने पर बोलीं- I Am Sorry

hema malini, hema malini bihu, hema malini bihu tweet, bihu

Hema Malini Bihu Tweet: हेमा मालिनी ने एक ट्वीट में बिहू और बैशाखी की बधाई देते हुए गलती से बिहू को बिहार का त्योहार बता दिया। हेमा मालिनी के इस ट्वीट के बाद जब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने फौरन माफी भी मांग लगी। बता दें कि बिहू असम में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है और रोंगाली बिहू असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

विज्ञापन

बिहू को बताया ‘बिहार का त्योहार’, फिर मांगी माफी

दरअसल, एक ट्वीट में हेमा मालिनी ने लिखा था, ‘अभी फसल का मौसम है। तमीज पुथंडु (नया साल), बैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोहेला बैसाख या नबा बरशा (बंगाल) मनाए जाने वाले कुछ त्योहार हैं। आप सभी के लिए त्योहार का महीना शानदार हो।”

विज्ञापन

hema malini, hema malini bihu, hema malini bihu tweet, bihu

विज्ञापन

ट्रोल होने के बाद हेमा मालिनी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने एक और ट्वीट कर माफी मांग ली। उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने गलती से बिहू डाल दिया है, यह बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है। मुझे खेद है! इसे असम का त्योहार बिहू पढ़ना चाहिए।”

विज्ञापन

hema malini, hema malini bihu, hema malini bihu tweet, bihu

बता दें कि मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को शोले, सीता और गीता, दिल्लगी, राजा जानी, दो दिशाएं, द बर्निंग ट्रेन, जुगनू, दिल का हीरा और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार 2020 में आई फिल्म शिमला मिर्च में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ