प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप की खबरों पर क्या बोले अंकित गुप्ता? पहली बार दिया रिएक्शन

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। अब पहली बार अंकित ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

ankit gupta reaction on breakup rumors with ankita chahar choudhary after unfollowing instagram

Ankit Gupta And Ankita Chahar Choudhary File Photo

टीवी की दुनिया के पॉपुलर सेलिब्रिटी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी डेटिंग की खबरों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहे हैं। यह बात अलग है कि दोनों ने कभी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की। अब अचानक से दोनों के कथित ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, प्रियंका और अंकित ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। अब पहली बार अंकित गुप्ता ने ब्रेकअप की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

अंकित गुप्ता ने दिया रिएक्शन

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित गुप्ता से जब प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह का कमेंट करने से मना कर दिया। अंकित गुप्ता ने सिर्फ इतना ही कहा कि ‘इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’ बता दें कि बीते हफ्ते ही प्रियंका और अंकित ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह बात अलग है कि दोनों को अनफॉलो करने के बावजूद उन्होंने अपने साथ की तस्वीरों को नहीं हटाया है।

शो के सेट पर हुई मुलाकात

बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर ब्रेकअप की खबरें उस वक्त आई हैं, जब दोनों को लेकर खबर आई थी कि वह शादी करने पर विचार कर रहे हैं। जाहिर है कि दोनों ही काफी पुराने दोस्त हैं। टीवी शो ‘उडारियां’ के बाद अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो के दौरान दोनों ने ही अपने इमोशन एक-दूसरे के लिए व्यक्त किए थे। दोनों ने हमेशा से खुद को एक-दूसरे का बहुत अच्छा दोस्त बताया है लेकिन उनके रोमांटिक रिश्ते डेटिंग की खबरों को हवा देते आए हैं।

बिग बॉस 16 के बाद अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं। उनकी केमिस्ट्री फैंस को इतनी ज्यादा पसंद आती है कि उन्होंने दोनों को हैशटैग प्रियंकित नाम भी दिया है। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ