Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Helen Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकीं और सलमान खान (Salman Khan) की मां हेलेन (Helen) आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं। हेलेन का जन्म 21 नवंबर , 1938 बर्मा में हुआ था। उनका असली नाम हेलेन एन रिचर्डसन (Helen Ann Richardson) है। हेलेन की मां का नाम Marlene था। जब उनके पिता का निधन हुआ तो एक्ट्रेस छोटी थीं। बताया जाता है कि उस वक्त जापान ने बर्मा पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार को लेकर मुंबई पहुंचे थे, जिनमें से एक परिवार हेलेन का का भी था।
उनको यहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वो लोग कोलकाता पहुंच गए। जहां हेलेन की मां ने नर्स का काम किया। इसी दौरान हेलेन की मां की मुलाकात फिल्मों में बैकग्राउंड डांस करने वाली कुकू मोरे से मिलीं, जिन्होंने हेलेन को फिल्मों में डांस का काम दिलवाया और देखते ही देखते हेलेन बड़े पर्दे पर छा गईं। हेलेन ने अपने लंबे करियर में करीबन 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और डांस किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक्ट्रेस अपने बैली डांस के लिए पहचानी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर में ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ और ‘महबूबा महबूबा’ जैसे कई सुपरहिट गानों में अपने डांस से फैंस का दिल जीता है। अपने डांस के साथ-साथ एक्ट्रेस उन दिनों अपनी खूबसूरती को लेकर पहचानी जाती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्म प्रोड्यूसर प्रेम नारायण अरोड़ा (Prem Narayan Arora) से हुई, जिनको पीएन अरोड़ा कहा जाता था। दोनों की उम्र में 27 साल का अंतर था, फिर भी दोनों ने साल 1957 में शादी कर ली। तब हेलेन की उम्र महज 19 साल थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दोनों की शादी करीब 16 साल तक चली। बताया जाता है कि दोनों के बीच पैसे की दीवारें खड़ी होने लगी थीं। उस दौर में हेलेन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी थीं और खूब पैसा कमाया करती थी, लेकिन पीएन अरोड़ा उनके पैसों को पानी की तरह बहाया करते थे। इतना ही नहीं एक वक्त ऐसा भी आया था कि पीएन अरोड़ा ने एक्ट्रेस को दिवालिया की कगार तक पहुंचा दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने तंग आकर पति का घर छोड़ दिया और उनसे अलग होने का फैसला लिया। साल 1974 में एक्ट्रेस ने अपने 35वें बर्थडे पर तलाक ले लिया।
यह भी पढ़ें: Trisha के लिए विवादित बयान देने वाले Mansoor Ali की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन
View this post on Instagram---विज्ञापन---
तलाक के कुछ समय बात हेलेन की मुलाकात राइटर और सलमान खान के पति सलीम खान (Salim Khan) से हुई। उन्होंने ही एक बार हेलेन को इंडस्ट्री में काम दिलाने में मदद की थी। सलीन ने उनको ‘डॉन’, ‘दोस्ताना’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों में काम दिलाया। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। हालांकि, उस समय सलीम पहले शादीशुदा थे, जिनके चार बच्चे सलमान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान थे। सलीम की पहली पत्नी का नाम सुशीला चरक (सलमा खान) था, जिसके होते हुए उन्होंने हेलेन से दूसरी शादी की थी। उस समय सलीम खान की उम्र 45 साल और हेलेन की 42 साल थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।