Sanjay Leela Bhansali Heeramandi: देवदास, बाजीराव-मस्तानी और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के बाद संजय लीला भंसाली अब ‘हीरामंडी’ लेकर आ रहे हैं। खास बात ये है कि ‘हीरामंडी’ फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज है, जिसके जरिए वो अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। ये वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि ‘हीरामंडी’ की कहानी तवायफों के इर्द-गिर्द घूमती हुई है। इस बार भंसाली लाहौर के रेड लाइट एरिया के हीरा मंडी की तवायफों की जिंदगी पर बुनी कहानी लेकर आ रहे हैं।
‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कुछ दिन पहले इस वेब सीरीज का ट्रेलर और गाने रिलीज किए गए हैं, जिसमें सभी एक्ट्रेस भारी-भरकम गहनों से लदी हुई दिखाई दीं। जाहिर है कि बात जब संजय लीला भंसाली की फिल्मों की होती है तो सबसे पहले मन में तड़कता-भड़कता सेट और गहनों से लदी हुई एक्ट्रेस का ख्याल ही आता है। ‘हीरामंडी’ में आपको एक बार फिर सबकुछ वैसा ही दिखने वाला है।
यह भी पढ़ें: नकाबपोश आए, गोली मारी और भाग निकले, Amar Singh Chamkila की मौत का खौफनाक मंजर; ड्राइवर बोला- 15 दिन तक…
भंसाली की फिल्मों में पहले भी दिखी तवायफों की कहानी
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली तवायफों की जिंदगी पर बनी कहानी पहली बार नहीं ला रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में मुंबई के रेड लाइट एरिया की कहानी दर्शकों के आगे परोसी थी। इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिला था। वहीं आलिया भट्ट ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा चाहें ‘बाजीराव-मस्तानी’ हो या ‘उमराव जान’ या फिर ‘देवदास’। भंसाली की फिल्मों में तवायफों की झलक देखने को मिल ही जाती है।
जेनेलिया डिसूजा ने बांधे ‘हीरामंडी’ की तारीफों के पुल
कहना गलत नहीं होगा कि संजय लीला भंसाली की फिल्में हिट रही हैं। अब एक बार फिर वो ‘हीरामंडी’ लेकर आ रहे हैं तो दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की नजरें भी इस वेब सीरीज पर टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि बाकी फिल्मों की तरह वो वेब सीरीज से लोगों का दिल जीत पाएंगे। हाल ही में मुंबई में ‘हीरामंडी’ का प्रीमियर रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की थी। एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी पहुंची थीं। ‘हीरामंडी’ को देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज की तारीफों के पुल बांधे थे।
फरदीन खान और फरीदा जलाल का होगा कमबैक
अब देखना दिलचस्प होगा कि संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ को दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिलता है। फिलहाल इसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा। ये वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। इसके अलावा भंसाली की इस सीरीज में शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और फरदीन खान जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फरदीन खान लंबे समय बाद कमबैक कर रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल भी इसका हिस्सा हैं। हालांकि ‘हीरामंडी’ में उनका रोल क्या होगा? इसपर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
46 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines