हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Heeramandi ही नहीं Laapataa Ladies से भी छाई हसीना? कौन हैं ये एक्ट्रेस जिन्होंने 18 साल की उम्र में मचाया तहलका?

Heeramandi Actress debuted with Aamir Khan film: पहले टीवी, फिर थिएटर और अब ओटीटी पर छा गई ये हसीना। जी हां, वो हसीना जो पहली ही फिल्म से स्टार बनकर सामने आई। इतना ही नहीं बल्कि प्रीति जिंटा से भी उनका खास कनेक्शन है।

विज्ञापन
Heeramandi Actress debuted with Aamir Khan film

Heeramandi Actress debuted with Aamir Khan film: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ छाई हुई है। इस सीरीज की हसानीओं ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है, लेकिन एक हसीना ऐसी भी हैं, जिन्होंने डेब्यू तो आमिर खान की फिल्म से किया था, लेकिन प्रीति जिंटा से उनका खास कनेक्शन है। अगर आप भी सीरीज में उन्हें पहचानने से चूक गए, तो परेशान नहीं हों, क्योंकि आज हम उस हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

कौन हैं ये हसीना?

हीरामंडी में मल्लिकाजान से लेकर फरीदन तक हर किसी ने बढ़िया काम किया है, लेकिन हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘हीरामंडी’ की शमा हैं। जी हां, शमा यानी प्रतिभा रांटा, जिन्होंने ना सिर्फ हीरामंडी बल्कि लापता लेडिज से भी लोगों का दिल जीता है। प्रतिभा रांटा ने हीरामंडी में शमा को किरदार निभाया है तो लापता लेडिज की ‘जया’ बनकर भी उन्होंने लोगों के दिलों को छुआ है।

डेब्यू फिल्म से बनीं स्टार

प्रतिभा रांटा इन दिनों लोगों के दिलों पर छाई हुई है। उन्होंने अपने काम से साबित कर दिया कि वो एक कमाल की अदाकारा हैं। जी हां, वैसे तो प्रतिभा ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढाव देखें हैं, लेकिन उनका काम बता रहा है कि वो सच में प्रतिभाशाली है। एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वो अकेले मुंबई आई थी और उन्हें पहला शो ‘कुर्बान हुआ’ मिला, जिससे उन्होंने 18 साल की उम्र में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। प्रतिभा ने आमिर खान प्रोडक्शंस की किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से डेब्यू किया और एक बार फिर से लोगों के दिलों पर छा गईं।

विज्ञापन

प्रीति जिंटा से क्या कनेक्शन?

अब जब प्रतिभा अपनी पहली फिल्म से ही स्टार बनकर उभरी तो भला हीरामंडी में भी कहां वो पीछे रहती। जी हां, हीरामंडी में संजीदा शेख की बेटी शमा के किरदार से प्रतिभा ने ना सिर्फ अपना ओटीटी डेब्यू किया बल्कि वो फिर से छा गईं। इतना ही नहीं बल्कि प्रतिभा का प्रीति जिंटा से भी खास कनेक्शन है। जी हां, पीटीआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि प्रीति जिंटा मेरे होमटाउन (शिमला, हिमाचल प्रदेश) से हैं और उसी स्कूल में पढ़ी हैं।”

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड नहीं तो किसकी वजह से टॉपलैस होकर बाहर निकली Britney Spears? कौन बना होटल ड्रामा की वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola