बॉयफ्रेंड नहीं तो किसकी वजह से टॉपलैस होकर बाहर निकली Britney Spears? कौन बना होटल ड्रामा की वजह?

Britney Spears: बॉयफ्रेंड की वजह से होटल ड्रामे में नहीं आया ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम। जी हां, सिंगर के बेहद करीबी ने किया ये काम। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किसकी वजह से ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर झूठी खबरें सामने आई?

Britney Spears

Britney Spears

Britney Spears: इन दिनों मशहूर पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स ना सिर्फ विदेशी बल्कि देसी मीडिया में भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब भई ब्रिटनी को लेकर कुछ ना कुछ चर्चा तो होती ही रहती है, लेकिन इस बार सिंगर टॉपलैस होकर होटल से बाहर आने की वजह से चर्चा में हैं।

विज्ञापन

कौन बना होटल ड्रामे की वजह?

खबर थी कि लॉस एंजिलिस के शैटो मारमोंट के एक होटल में ब्रिटनी का उनके बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था और इसके बाद को टॉपलैस होकर होटल के बाहर आ गई। हालांकि ब्रिटनी ने खुद इन खबरों का खंडन किया था और बताया था कि सब झूठी अफवाहें हैं, लेकिन अब पॉप स्टार ने खुलासा कर दिया है कि होटल ड्रामे की वजह कौन है? आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by XILA MARIA RIVER RED (@britneyspears)

ब्रिटनी ने शेयर किया पोस्ट

हाल ही में ब्रिटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने होटल ड्रामे के लिए अपनी मां को दोषी ठहराया है। जी हां, ब्रिटनी ने वीडियो शेयर कर अफसोस जताते हुए कहा कि मैं जानती हूं कि इस सबमे मेरी मां शामिल थी। मैंने उनसे बीते छह महीने से बात नहीं की है। ब्रिटनी ने कहा कि ये खबर आने से ठीक पहले उनका फोन आया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by XILA MARIA RIVER RED (@britneyspears)

आपकी तारीफ करती हूं मिस्टर मैथ्यू- ब्रिटनी 

ब्रिटनी ने कहा कि इस बार भी वैसे ही हुआ, जो उन्होंने बहुत पहले किया था। काश मेरे दादा-दादी होते, मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकती, लेकिन मुझे ये कहने हुए बिल्कुल अफसोस नहीं है कि पीएस एक बेहद शानदार इंसान हैं और उन्होंने ही मुझे बीती रात संभाला। मैं आपसे प्यार करती हूं और आपकी तारीफ करती हूं मिस्टर मैथ्यू। बता दें कि इस पोस्ट में सिंगर ने अपने सूजे हुए पैर की भी वीडियो शेयर की है। हाल ही सोशल मीडिया पर ब्रिटनी की टॉपलैस फोटोज वायरल हुई थी। वायरल तस्वीरों में पॉप स्टार ने तकिए ये खुद को कवर किया था और ब्राउन कलर की बैडसीट ओढ़ी हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ