Heart Of Stone Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करती है। वहीं, अब एक्ट्रेस की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इस फिल्म में गैल गैडोट और जेनी डॉर्नन लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाले है। वहीं, ऐसा पहली बार है कि जब एक्ट्रेस आलिय भट्ट किसी हॉलीवुड फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगी। इसके साथ ही ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म है।
यह भी पढ़ें- 22 सितंबर को रिलीज होगी एनिमेशन ड्रामा फिल्म “लव यू शंकर”
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में विलेन बनी नजर आई आलिया भट्ट
वहीं, अगर इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट विलेन का रोल निभाती हुई नजर आने वाली है। साथ ही इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया गैल गैडोट सीक्रेट एजेंट का रोल निभाएंगी, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए कई परेशानियों से गुजरेंगी।
आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का ट्रेलर
इसके साथ ही फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि इसके डायलॉग कितने दमदार है। बता दें एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस ट्रेलर में आलिया भी नजर आ रही है और इसमें उनका विलेन का रोल है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Adipurush movie review: ये है मॉर्डन जमाने की ‘रामायण’, यहां पढ़ें ‘आदिपुरुष’ का रिव्यू
ट्रेलर लॉन्च के लिए ब्राजील गई थीं एक्ट्रेस
बता दें कि इस फिल्म का फैंस को बहुत लंबे टाइम से इंतजार है। दरअसल, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी के दैरान भी इस फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म है और इसलिए ये फिल्म एक्ट्रेस के लिए बहुत खास है। बताते चलें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस ब्राजील गई थीं। इसके साथ ही आलिया ने फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट के साथ ट्रेलर को लॉन्च किया है।
आलिया ने की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की टीम और अपने को-स्टार्स की खूब तारीफ
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की टीम और अपने को-स्टार्स की खूब तारीफ की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो काफी मिलनसार हैं और वो इसके लिए आभार महसूस करती हैं। वहीं, आलिया ने हॉलीवुड में काम करने को लेकर कहा कि ये बहुत खास था।
फैंस के बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार
साथ ही आलिया ने बताया कि एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने उनकी जरूरतों का ध्यान रखा था। वहीं, फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज होने का इंतजार है। इसके साथ ही बता दें कि इसी साल आलिया की बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
39 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines