Hazel Keech Donates Hair: हाल में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की हिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कैंसर पीड़ितों को अपने बाल दान कर दिए हैं, जिसके बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने इसके पीछे की वजह पति युवराज को बताया है।
एक्ट्रेस से अपने पोस्ट में कुछ फोटो और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें हेजल के हाथ में उनके कटे हुए बाल नजर आ रहे हैं और साथ ही एक्ट्रेस अपने शॉर्ट हेयर प्लॉट कर रही हैं। वहीं जो वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर की हैं उसमें एक्ट्रेस अपने बाद कटाती नजर आ रही हैं। अपने इन फोटो-वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जब नॉन-वेज ने बंद करवा दी थी Ajay Devgan और Sanjay Dutt की फिल्म, पढ़ें हैरान कर देने वाला किस्सा
Hazel Keech ने कैंसर पीड़ितों को दान किए बाल
हेजल कीच (Hazel Keech Donates Hair) ने अपने बाल दान करने की जानकारी देते हुए जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है कि ‘मैंने हमेशा देखा है कि नई माताएं अपने बाल छोटे कराती हैं और मुझे कभी समझ नहीं आया कि क्यों? मुझे बाद में प्रसवोत्तर बालों के झड़ने के बारे में पता चला। इसके बाद मैंने फैसला किया कि जब मैं भी दोबारा अपने बाल छोटे करूंगी तो मैं कैंसर का इलाज करा रहे लोगों के लिए विग बनाने के लिए अपने बाल दान करूंगी’।
Yuvraj Singh ने किया इंस्पायर!
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि ‘मेरे पति (Yuvraj Singh) ने बताया कि कीमोथेरेपी लेने के दौरान उनके सारे बाल, पलकें और भौहें झड़ते हुए देखना कैसा लगता है और ये वास्तव में आपके आत्मसम्मान को कैसे प्रभावित करता है’। हेजल ने आगे लिखा कि ‘मैं इस समय ब्रिटेन में हूं और मुझे द लिटिल प्रिंसेस ट्रस्ट मिला है जो बाल दान लेता है और कीमोथेरेपी के चलते बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए उन्हें विग में बदल देता है’।
फैंस के साथ इसलिए साझा करना चाहती थी ये बात
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘मैं इस दान को आपके साथ साझा करना चाहती थी, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि जब मैंने पहली बार अपने बाल छोटे कराए थे तो ऐसी चीजें की गई थीं। कल्पना करें कि सैलून में हम जो लंबा, सुंदर बाल देखते हैं उनका इस्तेमाल असल में किसी के जीवन को थोड़ा बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है। मेरे बालों का दान स्वीकार करने के लिए @officiallittleprincesstrust को धन्यवाद’।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines