जब नॉन-वेज ने बंद करवा दी थी Ajay Devgan और Sanjay Dutt की फिल्म, पढ़ें हैरान कर देने वाला किस्सा

Ajay Devgan-Sanjay Dutt Movie: अजय देवगन और संजय दत्त बेहद अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक बार दोनों की फिल्म के लिए नॉन-वेज एक बड़ी मुसीबत बन गया था और झगड़े की वजह बन गया था।

Ajay Devgan-Sanjay Dutt Movie

Ajay Devgan-Sanjay Dutt Movie

Ajay Devgan-Sanjay Dutt Movie: अजय देवगन और संजय दत्त ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनको दर्शकों का खूब प्यार भी मिला। दोनों फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। रिपॉर्ट्स की माने तो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक बार दोनों की एक फिल्म के लिए नॉन-वेज मुसीबत बनने के साथ-साथ झगड़े की वजह तक बन गया था, जिसके बाद फिल्म को बंद कर दिया गया था। आज हम आपको उसी फिल्म और उससे जुड़े किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा।

विज्ञापन

साल 2000 में दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले थे, जो रिलीज से पहले ही बंद हो गई, जिसके पीछे की वजह किसी को भी चौंका सकती है। दरअसल, इस फिल्म को इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मिलन लूथरिया (Milan Luthria) बनाने वाले थे, जिसका नाम ‘बीहड़’ रखा जाना था। इस फिल्म के लिए अजय देवगन और संजय दत्त (Ajay Devgan-Sanjay Dutt) को साइन किया गया था। दोनों स्टार्स के साथ-साथ इस फिल्म के साथ जुड़ने वाली सभी लोग काफी खुश थे।

विज्ञापन

Ajay Devgan-Sanjay Dutt की फिल्म क्यों हुई बंद?

हालांकि, कोई ये नहीं जानता था कि जिस फिल्म के लिए सभी इतने खुश नजर आ रहे हैं वो फिल्म कभी बन ही नहीं पाएगी। रिपॉर्ट्स की माने तो, इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो चुका था। इतना ही नहीं फिल्म के लिए शूटिंग की लोकेशन भी फाइनल हो चुकी थी और फिल्म की स्क्रीप्ट भी पूरी तरह पूरी हो चुकी थी और शूटिंग के लिए लॉक हो चुकी थी। इसी बीच मिलन फिल्म से जुड़े किसी काम के सिलसिले में फिल्ममेकर बबलू पच्चीसिया (Bablu Pachisia) से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे।

विज्ञापन

Bablu Pachisia और Milan Luthria का खूब हुआ झगड़ा

तब उनको बेहद तेज भूख लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपने खाने के लिए नॉन वेज ऑर्डर कर दिया, जो उन्होंने बबलू के ऑफिस में ही किया था, लेकिन बड़ी बात ये है कि बबलू के ऑफिस में नॉन वेज पूरी तरह से बैन था, लेकिन ये बात मिलन नहीं जानते थे। जैसे ही बबलू ने ऑफिस में नॉन वेज खाना देखा वो गुस्से से तिलमिला गए और वहां मौजूद सभी लोगों पर भड़कने लगे और जैसे उनको ये पता चला कि ये खाना मिलन ने मंगाया है दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ, जिसका असर इस फिल्म पर पड़ा और ये फिल्म हमेशा के लिए बंद हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ