Hayden Panettiere: मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वालों को अभी भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि हेडन पैनेटीयर अब हमारे बीच नहीं रही हैं. इस बीच अभिनेत्री की मौत पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या आया है?
ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या?
मिली जानकारी की मानें तो, ग्रीनविल काउंटी कोरोनर ऑफिस के मुताबिक, हेडन पैनेटीयर की जांच में ऐसे किसी ट्रॉमा या चोट के निशान नहीं मिले हैं, जो उनकी मौत की वजह बने हों और अभी भी उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनर ऑफिस ने जानकारी दी है कि एक्ट्रेस की मौत का कारण और तरीका अभी पेंडिंग है.
मौत की असली वजह का नहीं हुआ खुलासा
इसके अलावा अधिकारियों ने कहा है कि कुछ और जांच और स्टडी पूरी होने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी, लेकिन तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. गौरतलब है कि हेडन पैनेटीयर का निधन महज 36 साल की उम्र में हो गया. हेडन की मौत की खबर रविवार को सामने आई थी.
दोस्त ने दी जानकारी
हेडन की मौत के बारे में जानकारी आई थी कि उनकी एक दोस्त ने करीब दोपहर 1:50 बजे 911 पर कॉल कर एक महिला के बेहोश होने की जानकारी दी थी. इमरजेंसी रिस्पॉन्स के दौरान मेडिकल टीम के बीच ‘ओवरडोज’ और ‘कार्डियक अरेस्ट’ जैसे शब्दों का जिक्र भी हुआ था, लेकिन ये एक्ट्रेस की मौत आधिकारिक कारण नहीं हैं और इसका पता लगना बाकी है.
डिप्रेशन और ट्रॉमा झेल चुकी थीं हेडन
मिली जानकारी की मानें तो पैरामेडिक्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट दिया, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. इतना ही नहीं बल्कि हेडन पैनेटीयर ने अपनी लाइफ में लंबे समय तक नशे की लत का सामना किया. साथ ही उन्होंने खुद बताया था कि उनकी ये परेशानी पोस्टपार्टम डिप्रेशन, बचपन के ट्रॉमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दबाव से भी जुड़ी थी.
यह भी पढ़ें- मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस Hayden Panettiere का निधन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines