---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection: राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 13वें दिन कूटे इतने करोड़

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी को रिलीज हुए आज यानी 16 जून को 13 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रहा है. इस मूवी में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर के किरदार काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी का कलेक्शन थामने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि, इस बीच सिनेमाघरों में कई सारी फिल्म रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद किया है. यह मूवी 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: ‘Raakh’ से 20 गुना ज्यादा सस्पेंस से भरी हैं ये 5 सीरीज, क्लाइमेक्स देख रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ फिल्म ने 13 वें दिन कितने का किया कमाई

‘पेद्दी’ फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रख गया था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये छापे थे. ‘पेद्दी’ को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 13वें दिन 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म को ने अब तक 264.92 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने 223.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने दुनियाभर में 316.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ घंटों बाद टीवी एक्ट्रेस की हुई मौत, खुशियों के बीच छाया मातम

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘पेद्दी’ मूवी ने कमाई के मामले में वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘पेद्दी’ ने इन दोनों फिल्मों से शानदार कलेक्शन किया है. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को बुची बाबू सना के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. ‘पेद्दी’ फिल्म सबसे ज्यादा पैसे तेलुगु भाषा में कमाए हैं. फिल्म ने तेलुगु में 198.45 करोड़ रुपये छापे हैं.

First published on: Jun 17, 2026 12:10 AM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola