हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sapna Choudhary ताजा पोस्ट को लेकर क्यों हुई ट्रोल? यूजर्स के कमेंट देख जरूर पछताई होंगी

Sapna Choudhary Trolling: हरियाणा की जानी-मानी डांसर सपना चौधरी अपने एक पोस्ट की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने सपना के एक पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Trolling: हरियाणा की जानी-मानी डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। यूपी से लेकर बिहार तक ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में सपना के चर्चे रहते हैं। इंटरनेट पर भी सपना चौधरी को लेकर खूब बातें होती रहती हैं। सपना चौधरी भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना का एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है और वो यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

यूजर्स के निशाने पर सपना

दरअसल, सपना चौधरी अक्सर कोई ना कोई फोटोशूट कराती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी सपना ने अपना एक लेटेस्ट फोटोशूट कराया और उसकी फोटोज फैंस के साथ शेयर की। जैसे ही सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटोज शेयर की, तो वो नेटिजंस के निशाने पर आ गईं। सपना के इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने साड़ी में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है।

एक्ट्रेस की ऐज को लेकर उठे सवाल

इन फोटोज में सपना क्रीम और गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए डांसर ने हैवी मेकअप लिया है और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी हैं। वैसे तो सपना इन फोटोज में बला की खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अब सपना की वो खूबसूरती नहीं रही और बढ़ती उम्र के साथ उनपर ऐज इफेक्ट झलक रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि बुढापा आ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आंटी लग रही हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि अच्छी तो लग रही हो, पर बहुत मोटी हो गई हो। एक अन्य ने लिखा कि उम्र बढ़ रही है। इस तरह के कमेंट्स यूजर सपना के इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि वैसे तो सपना को लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है, लेकिन फिर भी वो लोगों के निशाने पर हैं।

सपना ने लिखा ये कैप्शन

सपना चौधरी ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि Thick saree,thin patience. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि सपना का ये पोस्ट करना उन पर ही भारी पड़ गया है। लोगों ने जिस तरह के कमेंट्स किए हैं, उससे तो ऐसा ही लग रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan संग काम करना चाहता है Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट, कहा- शो करने से बहुत काम…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola