Salman Khan संग काम करना चाहता है Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट, कहा- शो करने से बहुत काम...

Shiv Thakare: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके शिव ठाकरे एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में शिव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में थे। इस बीच अब शिव ने नेपोटिज्म पर बात की और बताया कि इंडस्ट्री कैसी है?

salman khan

salman khan

विज्ञापन

Shiv Thakare: बीते कुछ दिनों से बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके शिव ठाकरे चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, शिव ठाकरे ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्रीगर्ल की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद बातें होने लगी कि वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब शिव ठाकरे ने इच्छा जताई है कि वो सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि शिव ने इस बारे में बात करते हुए क्या-क्या कहा है?

सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं शिव ठाकरे

दरअसल, हाल ही में टाइम्स नाउ से एक बातचीत में शिव ठाकरे ने इस बारे में खुलासा किया है। इस इंटरव्यू में शिव ने कई बातें की और बताया कि वो बॉलीवुड के भाईजान और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान संग काम करना चाहते हैं। शिव ने कहा कि वैसे तो लोगों को ये लगता है कि बिग बॉस में आने के बाद कंटेस्टेंट को आसानी से काम मिल जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और ये महज एक अफवाह है। साथ ही उन्होंने लोगों को इस पर भरोसा करने ना करने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

नेपोटिज्म पर क्या बोले शिव ठाकरे?

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे शिव ठाकरे ने नेपोटिज्म पर भी बात की। इस बारे में बात करते हुए शिव ने कहा कि ये तो रिवाज है ही, लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि हम अपनी गलतियों को छिपाने के लिए इसको नेपोटिज्म का नाम दे देते हैं। शिव ने आगे कहा कि नेपोटिज्म गलत नहीं है क्योंकि जो आपका है वो आपको मिलेगा और जो उसका है उसे मिलेगा। इसमें कुछ गलत नहीं है और आप ये भी नहीं कह सकते कि ये इंडस्ट्री गलत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में नजर आ चुके हैं शिव

गौरतलब है कि शिव ठाके बिग बॉस 16 के अलावा भी कई जगह अपना जलवा दिखा चुके हैं। बिग बॉस 16 के अलावा शिव ने बिग बॉस मराठी, झलक दिखलाजा 11 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी काम किया है और दर्शकों का ध्यान खींचा है। ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि शिव पर्सनल लाइफ को लेकर भी शिव चर्चा में रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

विज्ञापन

मिस्ट्रीगर्ल संग शेयर की थी फोटो

जहां एक तरफ शिव ने मिस्ट्रीगर्ल संग अपनी फोटो शेयर की है, तो लंबे समय से एक्टर का नाम डेजी शाह (Daisy Shah) के साथ भी जुड़ रहा था, लेकिन जैसे ही शिव ने मिस्ट्रीगर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर की, तो इन रूमर्स अपने आप ही अफवाह साबित हो गई। अब देखने वाली बात होगी कि शिव कब अपनी लेडी लव का चेहरा दिखाएंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ