हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जानकारी की मानें तो ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी और दानिश ने इसे पाकिस्तान भी भेजा था। ना सिर्फ ज्योति बल्कि अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो दानिश के संपर्क में थे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों की मानें तो जानकारी है कि ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। साल 2023 में ज्योति को पाकिस्तान का वीजा मिल गया था और वो वहां गई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक कर्मचारी से हुई और यहीं से दोनों के करीबी संबंध शुरू हुए। इसके बाद ज्योति के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क भी शुरू हो गए।
भारतीय खुफिया एजेंसियों की नजर में थीं ज्योति
जानकारी है कि इंडिया आने के बाद भी लगातार ज्योकि पाक एजेंटों के संपर्क में रही और देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करती रही। हालांकि, जबसे ज्योति पाकिस्तान से वापस आई थी, तबसे ही भारतीय खुफिया एजेंसियों की निगरानी में थी। इसके अलावा बीते कुछ टाइम से ज्योकि की हर एक एक्टिविटी पर भी नजर रखी जा रही है और अब सारे सबूत मिलने के बाद ही उन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया है।
ज्योति से हो रही पूछताछ
बता दें कि अभी ज्योति से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश चल रही है कि ज्योति के संपर्क में और कौन-कौन शामिल था। साथ ही ये भी जानने की कोशिश है कि उन्होंने क्यों ऐसा किया। ना सिर्फ ज्योति बल्कि इसके पहले स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) की टीम ने मस्तगढ़ गांव के युवक देवेंद्र सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया था।
यह भी पढ़ें- OTT पर तुर्की के शो किए जाएं बैन, Netflix-Prime Video से हटाने की उठी मांग
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
14 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines