OTT पर तुर्की के शो किए जाएं बैन, Netflix-Prime Video से हटाने की उठी मांग
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने तुर्की के एंटरटेमेंट को बैन करने की मांग कर डाली है।
Edited By Nancy Tomar

तुर्की शोज के बैन की मांग।
Edited By Nancy Tomar

तुर्की शोज के बैन की मांग।
भारत-पाक टेंशन के बीच पाकिस्तानी शोज को इंडिया में बैन किया जा चुका है। पाक गाने और पाक की एंटरटेनमेंट से जुड़ी कोई भी चीज अब इंडिया में दर्शक नहीं देख सकते। हालांकि, अब तुर्की के एंटरटेमेंट पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। जी हां, भारत में तुर्की एंटरटेनमेंट को बैन करने की मांग उठी है। इतना ही नहीं बल्कि ओटीटी से तुर्की के शोज को हटाने के लिए मांग उठी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
दरअसल, भारत-पाक टेंशन में तुर्की ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया था। वहीं, अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार सहित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से अपील की है, तुर्की को बॉयकॉट किया जाएं। OTT प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि तुर्की ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया है और वो अभी भी पाक को ही सपोर्ट कर रहे है। ऐसे में इस देश विरोधी देश के शोज को भारत में बैन किया जाना चाहिए और इसे बायकॉट करें।
ऑर्गेनाइजेशन ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि वे राष्ट्र और इंडस्ट्री के वेलफेयर के लिए मजबूती से खड़े हैं। FWICE का कहना है कि हम इंडिया में ऑपरेट किए जा रहे सभी ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर तुर्की के शो की स्ट्रीमिंग और प्रमोशन के बारे में गंभीर है और कड़ी आपत्ति जताते हैं। सभी जानते हैं कि भारत और पाक टेंशन के बीच तुर्की ने कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर पाकिस्तान को लगातार कूटनीतिक और राजनीतिक सपोर्ट दिया है।
FWICE ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से सभी इंडियन ओटीटी प्लेटफार्मों से तुर्की के टेलीविजन शो और फिल्मों की स्ट्रीमिंग का बायकॉट करने को कहा है। साथ ही बैन की कार्रवाई पर विचार करने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि भारत और पाक तनाव अभी भी चल रहा है। हालांकि, सीमा पर अभी हालात सामान्य हैं, लेकिन भारत सरकार पाक को किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: