बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपने एक बयान से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच वह फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ से हट जाएंगे। उनके इस फैसले के तुरंत बाद उनकी पाकिस्तानी को-एक्ट्रेस मावरा होकेन का ‘अपमानजनक’ बयान आया। तिलमिलाते हुए एक्ट्रेस ने हर्षवर्धन पर आरोप लगाया कि वह उनके बाहर निकलने को PR स्ट्रैटिजी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यही नहीं उन्हें ऐसे वक्त में अगली फिल्म के बारे में सोचने के लिए ‘बहुत भूखे और बेताब’ तक कहा। मावरा होकेन के इन सभी आरोपों पर अब हर्षवर्धन राणे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हर्षवर्धन राणे ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि कैसे उन्होंने एक महिला के तौर पर एक्ट्रेस की गरिमा पर कभी हमला नहीं किया जबकि उनके भाषण में नफरत थी। एक्टर ने कहा कि उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की गई। राणे ने लिखा, ‘ये व्यक्तिगत हमले की कोशिश करने जैसा लग रहा था। सौभाग्य से मेरे पास ऐसी कोशिशों को नजरअंदाज करने की सहनशीलता है- लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी हमले के लिए शून्य सहनशीलता है।’
‘सनम तेरी कसम’ एक्टर ने आगे कहा, ‘एक भारतीय किसान अपनी फसल से अवांछित खरपतवार को उखाड़ता है, इसे खरपतवार निकालना कहते हैं। किसान को इस काम के लिए पीआर टीम की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे जर्नल नॉलेज कहते हैं। मैंने सिर्फ पार्ट 2 से हटने की बात कही है।’ हर्षवर्धन ने साफ किया कि उन्हें पूरा अधिकार है कि वह उन लोगों के साथ काम नहीं करें जिन्होंने भारत के कार्यों को ‘कायरतापूर्ण’ कहा है।
यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee को किसने दी मुस्लिम पति छोड़ने की सलाह? एक्ट्रेस ने लगाई क्लास
क्या बोली थीं मावरा होकेन?
बता दें कि मावरा होकेन ने लिखा था कि ‘मुझे पता नहीं कि इसे दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद या हास्यास्पद कहना चाहिए। जिस व्यक्ति से मुझे जर्नल नॉलेज की उम्मीद थी, वह गहरी नींद से उठकर एक पीआर रणनीति के साथ आया है। अपने आसपास देखिए क्या हो रहा है!!! हम सभी विस्फोटो की आवाज सुन सकते हैं। मेरे देश में बच्चे एक अनुचित कायरतापूर्ण हमले के कारण मर रहे हैं। निर्दोष लोगों की जान जा रही है। मेरे सशस्त्र बलों द्वारा की गई एक उचित प्रतिक्रिया ने कल रात आपके देश में उन्माद पैदा कर दिया। जब हमारे देश युद्ध में है तो आप ये सब कर रहे हैं। ‘ यही नहीं मावरा होकेन ने हर्षवर्धन राणे के फिल्म से पीछे हटने वाले बयान को पीआर कहा था।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines