Devoleena Bhattacharjee को किसने दी मुस्लिम पति छोड़ने की सलाह? एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी लगातार देश और आर्मी का सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच एक पाकिस्तानी यूजर पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है, जिसने उन पर भड़ास निकालते हुए मुस्लिम पति छोड़ने की बात कही है।

devoleena bhattacharjee slams pakistani user who said leaving her muslim husband

Devoleena Bhattacharjee File Photo

पाकिस्तान की हर नापाक कोशिशों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले देश के सशस्त्र बलों की हर कोई तारीफ कर रहा है। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी सोशल मीडिया के जरिए देश और भारतीय सेना को फुल सपोर्ट कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उनका पोस्ट भी काफी वायरल हुआ था। इस बीच एक पाकिस्तान यूजर ने एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास निकाली है। उसने एक पोस्ट के जरिए देवोलीना को अपने मुस्लिम पति शाहनवाज शेख को छोड़ने की सलाह दे डाली है। जैसे ही पोस्ट वायरल हुआ तो एक्ट्रेस ने यूजर की जमकर क्लास लगाई है।

एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हाहाहा… अब इनको फिक्र है मेरे काम की..जिनका खुद को कोई भरोसा नहीं है। अरे जाकर अपना देश और टेरर कैंप संभाल। दो दिन में तेरी आर्मी इंटरनेशनल फंड्स से भीख मांगने पर आ गई है। मेरे पति की फिक्र में अपना खून मत जला इतना। जो टेररिस्ट पाल रखे हैं अपने देश में, उन्हें भारत सरकार के हवाले कर दे। बेचारे परेशान हो गए हैं मुझसे।’ इसके बाद देवोलीना ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

क्या बोला था पाकिस्तानी यूजर?

दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी पर अपनी भड़ास निकालते हुए एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा था कि, ‘मैं सभी भारतीय निर्माताओं से प्रार्थना करता हूं कि कृपया देवोलीना को कुछ काम दें। ये घर बैठकर पागल हो गई है। हर वक्त सिर्फ नफरत फैला रही है। मुझे उसका फैन होने का पछतावा है। वह गंदी-गंदी बात करने वाली बेवकूफ इंसान है। इस्लाम से इतनी ज्यादा नफरत है तो पति को छोड़ दे अपने अजीब, घटिया..!!’

देवोलीना ने किया देश का सपोर्ट

बता दें कि गुरुवार की शाम जब पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट समेत इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी तब उसे भारतीय सेना ने रोकते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि ‘जय महाकाल, जय कामाख्या… अधर्मियों का विनाश हो।’ गौरतलब है कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। वहीं पिछले साल 2024 में कपल ने बेटे का वेलकम किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ