हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खुद से जुड़े अपडेट्स भी एक्टर फैंस को देते रहते हैं। इन दिनों हर्षवर्धन अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग और अपनी पढ़ाई में बिजी हैं। इस बीच एक्टर ने अब अपने फैंस को अलर्ट किया है। जी हां, हर्षवर्धन के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है और इसकी जानकारी खुद हर्षवर्धन ने फैंस को दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो emily valle के नाम से है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा है कि प्लीज ब्लॉक एंड रिपोर्ट। हर्षवर्धन ने सभी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है और इस प्रोफाइल की रिपोर्ट करने के लिए भी एक्टर ने कहा है।
हर्षवर्धन राणे के नाम पर धोखाधड़ी।
पोस्ट में क्या?
पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में emily valle ने मैसेज करते हुए लिखा है कि हैलो, उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा होगा। मैं हर्षवर्धन राणे की मैनेजमेंट टीम से हूं, उन्होंने मुझे आपसे संपर्क करने के लिए कहा है। मुझे उम्मीद है कि आपसे जल्दी ही बात होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर्षवर्धन ने तुरंत इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी है।
फिल्म की शूटिंग और पढ़ाई में बिजी हैं हर्षवर्धन
इसके अलावा अगर हर्षवर्धन राणे की बात करें तो एक्टर आजकल अपनी पढ़ाई पर खूब ध्यान दे रहे हैं। अगल महीने दूसरे साल के एग्जाम हर्षवर्धन को देने हैं और इसलिए वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी पूरा टाइम दे रहे हैं। इसके लेकर हर्षवर्धन अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर करते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो अपना असाइनमेंट पूरा करते नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- Rj Mahvash ने चहल संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर क्या बोलीं यूट्यूबर?
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
35 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
51 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines