इंडिया और पाकिस्तान के बीच जो तनाव चल रहा है, उसके बाद बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है। एक्टर का कहना है कि अगर ‘सनम तेरी कसम’ की पुरानी कास्ट रिपीट होती है, तो वो फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसके बाद हर्षवर्धन राणे ने मावरा होकेन का वो बयान भी शेयर किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ओपरेशन सिंदूर को कायरतापूर्ण हमला बताया था। एक्टर ने इसे शेयर करते हुए कहा कि वो अपने देश के बारे में ऐसे अपमानजनक बयान को माफ नहीं कर सकते।
Harshvardhan Rane
हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा पर निकाली भड़ास
हर्षवर्धन राणे ने साफ कहा है कि अपने देश की इज्जत करना अच्छा है, लेकिन दूसरे देशों के खिलाफ नफरत भरे और गलत कमैंट्स करने ठीक नहीं हैं। अब जब बॉलीवुड एक्टर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम न करने का खुलेआम ऐलान किया, तो मावरा भी तिलमिलाई उठीं। अब इस मामले पर मावरा का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अब मावरा होकेन ने हर्षवर्धन राणे के इस फैसले को PR स्ट्रेटेजी का नाम दे दिया है।
Harshvardhan Rane
मावरा होकेन ने हर्षवर्धन के बयान को बताया PR स्ट्रेटेजी
मावरा होकेन ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि इसे दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद या हास्यप्रद कहें या नहीं.. जिस इंसान से मुझे बेसिक कॉमन सेंस की उम्मीद थी, वो PR स्ट्रेटेजी के साथ गहरी नींद से उठ गया है। अपने आस-पास देखो, देखो क्या हो रहा है! हम सभी धमकों की आवाज सुन सकते थे। एक कायरतापूर्ण हमले के कारण मेरे देश में बच्चों की मृत्यु हो गई, निर्दोष लोगों की जान चली गई। मेरे सशस्त्र बलों की ओर से शांति बनाए रखने के कई प्रयासों के बाद भी कल रात आपके देश में पागलपन फैल गया। जबकि हमारे राष्ट्र युद्ध में हैं, आप ये लेकर आए हैं, अटेंशन पाने के लिए एक PR स्ट्रेटेजी? अफसोस की बात है!’
Mawra Hocane
यह भी पढ़ें: ‘और मजबूत जवाब देने का समय आ गया’, Ranveer Allahbadia का पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा
दुश्मनी में बदली सालों पुरानी दोस्ती!
मावरा होकेन ने आगे लिखा, ‘मैंने जिनके साथ काम किया है, उनके लिए मैंने हमेशा सम्मान, प्यार और ग्रेटिट्यूड दिखाया है और मैं ऐसा करती रहूंगी। मुझे कोलैबोरेट करने का ऑफर मिला था और मैंने किया। मैं कभी भी आपकी तरह नफरत नहीं फैलाऊंगी। इस अस्थिर समय में ऐसी अनाउंसमेंट करना, आपको इतना भूखा और हताश देखना शर्मनाक और घटिया दोनों हैं। हमारे देश युद्ध में रहे हैं। ये समय फिल्मों पर चर्चा करने, एक-दूसरे का मजाक उड़ाने, एक-दूसरे को नीचा दिखाने का नहीं है। अगर सारा सम्मान त्यागना और 9 साल बाद मेरा नाम इस्तेमाल करना आपको सुर्खियां दिला रहा है, तो आप गलत टीम से घिरे हैं। आप वॉर का इस्तेमाल अपने पर्सनल बेनिफिट के लिए न करें..।’ अभी तक मावरा होकेन के इस स्टेटमेंट पर हर्षवर्धन राणे का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines