'और मजबूत जवाब देने का समय आ गया', Ranveer Allahbadia का पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने पाकिस्तान को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। यूट्यूबर पाकिस्तान की हरकतों के खिलाफ अब सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia File Photo

विज्ञापन

मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इंडिया और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन पर लगातार अपने विचार रख रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर हो या फिर सीजफायर रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी उनकी कुछ टिप्पणियां विवादों में आ रही हैं। इसी बीच अब रणवीर अल्लाहबादिया का नया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आग उगली है।

पाकिस्तान पर आग बबूला हुए रणवीर अल्लाहबादिया

आपको बता दें, रणवीर अल्लाहबादिया लगातार सोशल मीडिया पर भारतीयों को एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। वहीं, अब रणवीर अल्लाहबादिया इतने भड़के हुए हैं कि वो अपना गुस्से रोक नहीं पा रहे। पाकिस्तान की हरकतें देखकर रणवीर ने जमकर भड़ास निकाली है। यूट्यूबर ने अब पाकिस्तान के खिलाफ एक पोस्ट जारी किया है, जो खूब चर्चा में आ गया है। चलिए जानते हैं कि रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में क्या कहा है?

विज्ञापन

और भी मजबूत जवाब देने की रखी बात

यूट्यूबर ने लिखा, ‘पाकिस्तान हमें उनकी बात पर कभी भरोसा न करने का एक और कारण दे रहा है। हमारी सेनाओं की ओर से और भी मजबूत जवाब देने का समय आ गया है। जय हिन्द।’ अब यूट्यूबर ने बात तो एक दम सही कही है। पहले पहलगाम आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद कई दिनों तक दोनों देशों में तनाव चलता रहा। हवाई हमलों और सैन्य कार्रवाई के बाद सीजफायर लागू हुआ, तो पाकिस्तान ने उसका भी उल्लंघन कर दिया।

विज्ञापन

वायरल हुआ यूट्यूबर का पोस्ट

अब पाकिस्तान की इस हिमाकत से भारतीयों में आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये लोग न तो सुधरने वाले हैं और न ही कभी भरोसा करने लायक हैं। ऐसे में रणवीर अल्लाहबादिया चाहते हैं कि पाकिस्तान को और भी मजबूत जवाब दिया जाना चाहिए। अब लोग भी यूट्यूबर की बात से सहमत होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ