हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

EXCLUSIVE: 'मैं सब सही कर रहा हूं, थका तो', Harshvardhan Rane ने क्यों कही ये बात?

Harshvardhan Rane: अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म अपनी रि-रिलीज पर भी अच्छी खासी कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane

Harshvardhan Rane: अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। 7 फरवरी को हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म ने अपनी रि-रिलीज पर भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने News24 से खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने क्या-क्या कहा? आइए जानते हैं…

क्या बोले हर्षवर्धन राणे?

हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में News24 से एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान एक्टर ने अपनी लाइफ में आए उतार-चढ़ाव के भी बात की। हर्षवर्धन राणे ने कहा कि अगर आपको अंदर से कोई चीज चाहिए होती है, तो आप थकते नहीं है। मैं इतना तैयार हूं कि अगर आगे भी मुझे अगर स्ट्रगल करना पड़ेगा या आगे भी परेशानी आएंगी, तो मैं और भी ज्यादा तैयार हूं।

मैं अपनी हर एक चीज पर काम कर रहा हूं- हर्षवर्धन 

हर्षवर्धन राणे ने कहा कि मैं ये खुद करना चाहता है, तो मैं थका तो नहीं हूं, लेकिन हां ये फील जरूर हुआ कि मैं सब कुछ सही कर रहा हूं। मैं सुबह उठकर अपने ऊपर काम कर रहा हूं। मैं अपनी हर एक चीज पर काम कर रहा हूं, जिससे मैं सिर्फ जिम वाला लड़का ना बन जाऊं। मैं योगा भी करता हूं और पढ़ भी रहा हूं, लेकिन मैं दो साल पहले सोच रहा था कि कर तो सब रहा हूं और बहुत टाइम से कर रहा हूं।

24 घंटे में से 24 घंटे यूज कर चुका हूं मैं- राणे 

इस दौरान हर्षवर्धन राणे ने कहा कि अगर आप अपना बेस्ट दे रहे हो, तो आपको कई सालों तक ऐसा नहीं लगेगा कि मुझे कुछ और भी करना चाहिए था क्योंकि आपने 24 घंटे में से 24 घंटे यूज कर लिए। हर्षवर्धन राणे ने आगे कहा कि मैं अब 24 घंटे में से 24 घंटे यूज कर चुका है और अब मैं उसे नहीं बदल सकता।

लोग क्या कहते हैं?

इसके आगे राणे ने कहा कि मुझे सच में नहीं पता कि मैं और क्या कर सकता था। मुझसे जो हो सका, मैंने वो सब किया। हां, मैंने एक चीज अच्छी की और वो ये कि लोग मुझे बोलते थे कि ये करो, वेब-सीरीज करो, तो वो मैंने नहीं किया। हर्षवर्धन राणे ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि उसमें कोई परेशानी है, लेकिन लोग कर रहते थे कि अरे गालियां-वालियां देना बहुत कूल है, तो मैंने कहा कि हां ठीक है लेकिन ऐसा नहीं कि कूल नहीं है, पर ठीक है।

लोग एक ट्रेंड को फॉलो करते हैं, मैं नहीं करता- हर्षवर्धन 

राणे ने आगे कहा कि मुझे वेब सीरीज में कभी वो समझ ही नहीं आया। मैं जिनको देखकर एक्टर बना था, मैंने उन्हें कभी गाली देते नहीं देखा स्क्रीन पर और इसलिए मैं ये कर ही नहीं पाया। लोगों ने फिर कहा कि यार तुम म्यूजिक वीडियो क्यों नहीं करते, तो जब लोग एक ट्रेंड को फॉलो करते हैं, मैं वो कर ही नहीं पाता हूं।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ‘मेरी बहन के पैसे लेकर भाग गई’, Rozlyn Khan का Rakhi Sawant पर बड़ा आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें