EXCLUSIVE: 'मेरी बहन के पैसे लेकर भाग गई', Rozlyn Khan का Rakhi Sawant पर बड़ा आरोप

Rozlyn Khan, Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों की वजह से राखी ट्रोल भी हो जाती है। इस बीच रोजलिन खान ने राखी पर बड़ा आरोप लगाया है।

Rozlyn Khan, Rakhi Sawant

Rozlyn Khan, Rakhi Sawant

Rozlyn Khan, Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी से पंगे ना ले, ऐसा भला कैसे हो सकता है। राखी सावंत अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक राखी को लेकर तमाम तरह की बातें सुनने को मिल जाती हैं। इन दिनों राखी सावंत अपनी तीसरी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि, अब रोजलिन खान ने राखी सावंत पर बड़ा आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि आखिर रोजलिन ने क्या कहा?

रोजलिन खान ने क्या कहा?

दरअसल, रोजलिन खान ने News24 से खास बातचीत की। इस दौरान रोजलिन खान ने बताया कि राखी सावंत उनकी बहन शबाना खान के पैसे लेकर भागी हैं। न्यूज24 से बात करते हुए रोजलिन खान ने कहा कि जब उनकी सर्जरी हुई थी, तो वो अपने घर पर अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसी दौरान मेरी बहन बाहर बैठी थी और राखी सावंत को फोन पर डांट रही थी।

ब्लॉक करके भाग गई- रोजलिन

रोजलिन ने आगे कहा कि राखी ने उनकी बहन के पास फोन किया और मैंने अंदर से अपनी बहन से कहा कि क्या चल रहा है, तो मेरी बहन ने कहा कि ये राखी का फोन है और उसी का सब चल रहा है। रोजलिन ने कहा कि तब मैंने अपनी बहन से फोन लिया और राखी को वाइस नोट भेजा और राखी उस दिन से ब्लॉक करके भाग गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rozlyn Khan (@rozlynkhan)

लोगों को यूज करती है और चली जाती है- राखी

रोजलिन ने कहा कि राखी मेरी बहन की खास दोस्त थी और हमेशा चिपकी रहती थी कि बहन यहां छोड़ दें और यहां से पिकअप कर ले। रोजलिन ने कहा कि राखी का काम ही है कि वो लोगों को यूज करती है और चली जाती है, लेकिन फिर भी लोग उसके बारे में सोचते हैं कि वो बिल्कुल अकेली हैं। गौरतलब है कि रोजलिन खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।

हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट पर सवाल

दरअसल, रोजलिन खान ने हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट पर सवाल खड़े किए, लेकिन जैसे ही रोजलिन ने हिना के इलाज पर सवाल उठाए, तो वो चर्चा में आ गईं। हालांकि, हिना खान ने रोजलिन के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। रोजलिन का कहना है कि अगर हिना खान की सर्जरी 15 घंटे तक हुई थी, तो वो इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गई? रोजलिन ने ये भी कहा कि कौन-सी सर्जरी 15 घंटे की होती है? साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो वो इतनी स्पीड से कैसे रिकवर हो गई?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ