Harry Potter: हिंदी से लेकर हॉलीवुड तक की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने कमाई के मामले में हद की कर दी। जी हां, कुछ-कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई दीवाना होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ना सिर्फ अरबों की कमाई की बल्कि हर किसी का दिल भी जीता। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
2001 में रिलीज हुई थी फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 16 नवंबर 2001 को रिलीज हुई जादुई दुनिया पर आधारित हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ है। इस फिल्म के आठ पार्ट्स हैं और इसने छप्परफाड कमाई की है। किसी फिल्म के इतने पार्ट बने हो और सब के सब सफल हो, बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है, लेकिन ऐसा हुआ है।
बच्चे से लेकर बड़ों को भी पसंद
‘हैरी पॉटर’ वो फिल्म है, जिसका हर एक पार्ट बच्चे से लेकर बड़े तक सबको बेहद पसंद है। हर कोई इस फिल्म पर खूब प्यार लुटाता है और इसे पसंद करता है। ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे फैंस आज भी ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं और इसकी किताबें पढ़ते हैं। इस फिल्म की कहानी जादुई है, जिसमें हैरी नाम का एक बच्चा होता है और उसके पेरेंट्स भी मैजिशियन होते हैं, लेकिन उनका निधन हो जाता है।
फिल्म के 8 पार्ट
इस फिल्म का हर एक पार्ट अपने आपमें बहुत कुछ कहता है और दर्शकों को खूब पसंद आता है। अगर ‘हैरी पॉटर’ के हर एक पार्ट की बात करें तो इसने बेहद कमाल की कमाई की है। फिल्म के पहले पार्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 317.58 मिलियन डॉलर का हुआ था।
फिल्म ने की धमाकेदार कमाई
इसके साथ ही अगर इस फिल्म के दूसरे पार्ट की बात करें को इसने 261.99 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म के तीसरे पार्ट ने 249.36 मिलियन डॉलर की कमाई की थी और इस फिल्म के चौथे पार्ट ने 290.01 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था।
ओटीटी पर मौजूद है फिल्म
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के 5वें पार्ट ने 292.00 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। हैरी पॉटर के 6वें पार्ट ने 301.96 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था। फिल्म के सातवें पार्ट ने 295.98 मिलियन डॉलर और आठवें पार्ट ने 381.01 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म के सभी पार्ट्स अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं, जिसे आप आज भी कभी भी कहीं भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सलमान की तरह इस यूट्यूबर को 220 बार मिली धमकी, Dhruv Rathee के फैंस पर लगे आरोप
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines