मुंबई: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू (Harnaaz Sandhu) इन दिनों अलग वजहों से सुर्खियों में आ गई हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम उपासना सिंह (The Kapil Sharma Show fame Upasana Singh) द्वारा उनपर कथित तौर पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने (Harnaaz Sandhu contract breach) का इल्जाम लगाया है, जिसे लेकर उन्होंने हरनाज पर मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
और पढ़िए – करिश्मा कपूर हैं अनन्या की फॉरएवर इंस्पिरेशन, हर शूटिंग पर साथ ले जाती हैं तस्वीर
दरअसल, हरनाज़ उपासना सिंह द्वारा निर्मित एक पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुट्टंगे’ के जरिए मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मामला इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है।
समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उपासना ने हरनाज़ पर उनकी आने वाली फिल्म के प्रचार के लिए साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट को पूरा नहीं करने के लिए मुकदमा दायर किया है। उपासना ने कहा कि साल 2021 में मिस यूनिवर्स का प्रतिष्ठित खिताब जीतने से पहले उन्होंने अपनी फिल्म में हरनाज को मौका दिया था।
चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर अपने मुकदमे में, उपासना ने दावा किया है कि हरनाज़ ने समझौते पर हस्ताक्षर करने के बावजूद ‘बाई जी कुट्टंगे’ को प्रमोट करने के लिए तारीखें देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उपासना ने हरनाज़ से कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के कारण हुए नुकसान के लिए मुआवजे की भी मांग की है।
‘बाई जी कुट्टंगे’ के अलावा, उपासना ने कहा कि उन्होंने हरनाज़ को अपनी फिल्म ‘यारा दिया पू बरन’ में भी मौका दिया। उन्होंने कहा कि इन आगामी फिल्मों पर एक बड़ी राशि खर्च की गई है। फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज किया गया था और यह 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़िए – सपना चौधरी के देसी लटके-झटके से फैंस को ऐसे बनाया दीवाना, देखिए Video
हरनाज ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर भारत को गौरवानवित किया। ये खिताब सबसे पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन ने जीता इसके बाद, साल 2000 में लारा दत्ता भूपति ने इसे जीतकर देश का मान बढ़ाया। कुछ महीने पहले, वजन बढ़ने के बाद हरनाज़ को बेरहमी से बॉडी शेम किया गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines