Harman Baweja Welcomes Second Baby: मशहूर एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) को लेकर एक गुड न्यूज आई है। अब एक्टर के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंज उठी हैं। यानी एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं। अब हरमन बावेजा की पत्नी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) ने अब बेटी को जन्म दिया है। इस कपल के घर अब लक्ष्मी आई है और ये दोनों इन दिनों बेहद खुश हैं।
हरमन बावेजा फिर बने पापा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की बेटी का जन्म मार्च में ही हुआ है। इससे पहले हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी ने साल 2022 में बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था। वहीं, अब एक बार फिर ये दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। अब इनका परिवार पूरा हो गया है और ऐसे में इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। न तो एक्टर की तरफ से और न ही उनके परिवार की तरफ से उनके दूसरी बार पापा बनने की खबर पर कोई बयान सामने आया है।
हरमन बावेजा के घर गूंजी दूसरे बच्चे की किलकारी
शादी को 3 साल बाद फिर गूंजी एक्टर के घर किलकारी
आपको बता दें, हरमन बावेजा ने 21 मार्च साल 2021 को सभी रीति-रिवाजों को निभाते हुए साशा रामचंदानी को अपना जीवन साथी चुना था। इनकी शादी में परिवार और दोस्तों ने रौनक लगा दी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं। वहीं, अब कपल की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं और ये दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स भी बन गए हैं। वहीं, अब फैंस भी ये खबर सुनकर बेहद खुश हैं। साथ ही सभी एक्टर द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम डेब्यू करते ही बढ़ी Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari की नजदीकी? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
फैंस दे रहे बधाई
अब देखना होगा कि ये कपल कब फैंस को खुद गुड न्यूज सुनाता है। तब तक तो फैंस को बस इंतजार ही करना पड़ेगा। बता दें, लोग अब एक्टर की बेटी का चेहरा देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं। लेकिन अब इस नन्हीं परी के दीदार कब होंगे ये तो कोई नहीं जानता। फिलहाल अब कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हर कोई इन दोनों के लिए बेहद खुश है और इस गुड न्यूज ने सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी फैला दी है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines