Harish Salve ही नहीं बॉलीवुड के इन सितारों ने भी तोड़ी उम्र की सीमा, देखें लिस्ट

Bollywood Couples age Difference

Bollywood Couples age Difference

Harish Salve: दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी शादी कर ली है। तीसरी शादी कर हरीश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। लंदन में उन्होंने ट्रिना नाम की महिला से शादी रचा ली है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और देश के दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने इससे पहले साल 2020 में कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी रचाई थी।

इतना ही बल्कि उनकी दो बेटियां भी है और वो देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार हैं। हरीश साल्वे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने उम्र में अपने से छोटे साथी को अपना हमसफर बनाया है। चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं…

इन सितारों ने उम्र की सीमा तोड़ रचाई शादी

1. जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

साल 2012 में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख शादी कर एक-दूजे के हो गए थे। दोनों की उम्र में करीब 9 साल का अतंर है, लेकिन उम्र की सीमा तोड़ दोनों ने शादी की और अब कपल दो बच्चों के पैरेंट्स हैं।

2. सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी भी फैंस को बेहद पसंद आती है। हालांकि दोनों में 10 साल का अतंर है, लेकिन फिर भी दोनों एक साथ बेहद क्यूट लगते हैं।

3. कबीर बेदी और परवीन दुसांज

करीब बेदी और परवीन दुसांज की उम्र में भी 29 साल का अंतर है, लेकिन फिर भी दोनों ने शादी की और एक साथ खुश है।

4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोडी भी फैंस को बेहद पसंद आती है। हालांकि दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है।

5. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी बेहद शानदार कपल है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती है, लेकिन दोनों की उम्र में 13 साल का अतंर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ