Agastya Pandya Birthday: हाल ही में सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने अलग होने का ऐलान किया है। टॉक ऑफ द टाउन में अभी भी दोनों को लेकर चर्चा होती रहती है। हालांकि आज हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य का जन्मदिन है। जी हां, आज यानी 20 जुलाई को अगस्त्य चार साल का हो गया है। ऐसे में नताशा ने तो खबर लिखे जाने तक तो अपने बेटे को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, लेकिन हार्दिक का प्यार अपने बेटे के लिए एक बार फिर से उमड़ पड़ा।
हार्दिक ने बेटे पर लुटाया प्यार
बेटे अगस्त्य के जन्मदिन पर हार्दिक ने बेहद प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने इसके कैप्शन में लिखा है You keep me going every single day! Happy birthday to my partner in crime, my whole heart, my Agu, Love you beyond words. वहीं अगर वीडियो की बात करें, तो इस वीडियो में बाप-बेटे की खास बॉन्डिंग नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक अपने बेटे संग खूब मस्ती कर रहे हैं।
नताशा के पोस्ट पर हार्दिक ने किया था कमेंट
इसके पहले भी हार्दिक ने नताशा के पोस्ट पर कमेंट किया था। जी हां, नताशा ने बेटे संग इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की थी, जिसपर हार्दिक ने कमेंट किया था। हार्दिक के कमेंट को देखकर लोगों का कहना था कि क्रिकेटर को अपने बेटे की याद सता रही है। अब भई बाप-बेटे का रिश्ता होता ही कुछ ऐसा है। हार्दिक भी अक्सर अपने बच्चे संग इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
हार्दिक को सता रही बेटे की याद
बता दें कि हाल ही में नताशा और हार्दिक ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है। जबसे दोनों अलग हुए हैं, तबसे ही चर्चा में हैं। नताशा भी इस वक्त अपने मायके में है और बेटे संग खूब क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वहीं, अगर अगस्त्य की बात करें तो उनका जन्म साल 2020 में हुआ था। हालांकि आज के दिन हार्दिक का बेटे से दूर रहना सच में किसी बड़े दुख जैसा होगा। अब भई अपने बच्चे के जन्मदिन पर हर कोई उनके साथ रहना चाहता है, लेकिन अगस्त्य, हार्दिक से बेहद दूर हैं। ऐसे में क्रिकेटर को बेटे की याद सताना तो लाजिमी है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 में होगी इस हसीना की एंट्री? Munawar Faruqui नहीं तो कौन करेगा घरवालों को एलिमिनेट?
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
2 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines