Bigg Boss OTT 3 में होगी इस हसीना की एंट्री? Munawar Faruqui नहीं तो कौन करेगा घरवालों को एलिमिनेट?

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले अब बस कुछ ही दूर है। शो के तीसरे सीजन को भी जल्दी ही उसका विनर मिल जाएगा। हालांकि शो का फिनाले वीक चल रहा है और इस बार एलिमिनेशन की तलवार किस पर लटकी है, ये तो वक्त ही बताएगा?

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को जल्दी ही इस सीजन का भी विनर मिल जाएगा। जी हां, शो अब अपने फिनाले से कुछ ही दूर है। ऐसे में घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। जी हां, इस बार शो से किसका पत्ता साफ होगा ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि अब शो में मुनव्वर फारुकी की ग्रैंड हो चुकी है और इसी के साथ ये भी कयास लगाए गए कि इस बार घर में मुनव्वर कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, भले ही मुनव्वर घर में मौजूद हैं, लेकिन आज रात बड़ा धमाका होने वाला है।

विज्ञापन

Munawar नहीं तो कौन करेगा एलिमिनेट?

दरअसल, कुछ ही देर पहले The Khabri ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है कि आज रात बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में प्रियंका चाहर चौधरी आने वाली हैं और इस बार एलिमिनेशन उनके द्वारा किया जाएगा। अब मीड वीक एलिमिनेशन में किसका नाम सामने आएगा ये तो शो के लेटेस्ट एपिसोड में ही देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

फिनाले के बेहद करीब शो

हालांकि इसके पहले कहा जा रहा था कि मुनव्वर शो के घर में मौजूद है, पर वो नॉर्मल टास्क के लिए आए हैं, लेकिन जाते-जाते कहीं को किसी को टनल के बाहर तक ना छोड़ दें। बता दें कि वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी है और अब फिनाले वीक में घर से किसका पत्ता साफ होगा ये भी जल्द ही सामने आ जाएगा। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले बेहद करीब है।

विज्ञापन

घर में मौजूद हैं 7 कंटेस्टेंट

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। हालांकि इसको लेकर अभी भी मेकर्स ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। बता दें कि इस वक्त बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में 7 कंटेस्टेंट मौजूद हैं, जिनमें सना मकबूल, साई केतन राव, रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक और नैजी मौजूद हैं।

विज्ञापन

कौन होगा शो का विनर?

इसके साथ ही अब देखने वाली बात ये होगी कि फिनाले वीक में शो से कौन बाहर जाएगा और कौन शो की ट्रॉफी लेकर घर से निकलेगा। वहीं, अगर शो के हालिया एपिसोड की बात करें तो हाल ही में शो में मीडिया की एंट्री हुई थी। इस दौरान सभी घरवालों को प्रेस की तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान घर का माहौल भी बेहद गर्म नजर आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ