Hardik Pandya Viral Video: मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के अलग होने से फैंस भी मायूस हैं। एक हफ्ते पहले कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने सेपरेशन की अनाउंसमेंट की थी। इस पोस्ट ने सभी कयासों को सच साबित कर दिया। काफी समय से सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे अंदाजे लगा रहे थे कि नताशा और हार्दिक का रिश्ता टूट चुका है और कभी भी ये दोनों तलाक ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक हार्दिक और नताशा ने डाइवोर्स तो नहीं लिया, लेकिन ये कपल अब आपसी सहमती से अलग हो चुका है।
50% प्रॉपर्टी के बाद तलाक को लेकर हार्दिक का एक और बयान
ऐसे में इन दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें फैल रही थीं। पहले यूजर्स ने क्रिकेटर के पुराने बयान को ढूंढ निकाला जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सारी प्रॉपर्टी उनकी मां के नाम पर है। हार्दिक ने कहा था कि वो नहीं चाहते कि बाद में किसी को 50% देना पड़े। इधर उनका इशारा तलाक के बाद एलुमनी अमाउंट की तरफ था। वहीं, इस वीडियो को देख कहा गया कि हार्दिक का ये प्रेडिक्शन सच निकला और उनकी शादी टूट गई। इसी बीच अब क्रिकेटर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हार्दिक ने पहले ही दे दिया था शादी टूटने का संकेत
इस वीडियो को भी हार्दिक और नताशा के अलगाव से जोड़ा जा रहा है और फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि हार्दिक भाई ने नताशा को लेकर पहले ही प्रेडिक्शन कर दी थी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस बार हार्दिक ने ऐसा क्या कहा था जो सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों में सच साबित हो गया है? हार्दिक के इस चर्चित वीडियो में वो कई सारे क्रिकेटर्स के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ राशिद खान, साईं सुदर्शन, साई किशोर और विजय शंकर नजर आ रहे हैं। सभी क्रिकेटर्स इस दौरान एक पॉपुलर गाना गा रहे हैं और जिसके बोल अब हार्दिक की करंट सिचुएशन से मेल खाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले को लेकर आई बुरी खबर, टूट जाएंगी फैंस की उम्मीदें
नताशा को लेकर सच निकली हार्दिक की प्रेडिक्शन!
बता दें, ये गाना है Why This Kolaveri Di? और हार्दिक इसे गाते हुए कह रहे हैं ‘White Skin-U Girl-U Girl-U, Girl-U Heart-U Black-U, Eyes-U Eyes-U Meet-U Meet-U ,My Future Dark, Haan Why This Kolaveri Kolaveri Kolaveri Di।’ अब इस लिरिक्स को सुनकर लोग कह रहे हैं कि यहां व्हाइट स्किन गर्ल से हार्दिक का मतलब नताशा से है और वो बोल रहे हैं कि उनका दिल काल गठा और अब उनका फ्यूचर अंधेरे में है। अब कहीं न कहीं ये गाना हार्दिक के हालातों से मेल खा रहा है।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
37 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines