Hardik Pandya Natasa Stankovic Separation: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 18 जुलाई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने अलगाव की सूचना दी है। अब उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि नताशा और हार्दिक के बीच अनबन चल रही है। एक्ट्रेस क्रिकेटर पति से अलग होने के हिंट दे रही हैं। अब इन सभी कयासों को इनके पोस्ट ने सच साबित कर दिया है। वहीं, अब इनके सेपेरशन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए हैं।
हार्दिक पांड्या के कहां डूबे 5 लाख रुपए?
कुछ लोग हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ इन पर मीम्स बना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्दिक से एक खास डिमांड कर दी है। अब यूजर्स चाहते हैं कि क्रिकेटर अपने 5 लाख रुपए वापस ले लें। अब यहां किन 5 लाख की बात हो रही है? ये पैसे किससे वापस लेने हैं? ये भी जान लेते हैं। बता दें, ये डिमांड हार्दिक पांड्या के एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद उठी है।
शादी में साली पर लुटाए 5 लाख
दरअसल, अब हार्दिक पांड्या का नताशा संग शादी वाला वीडियो वायरल हो रहा है। शादी में उनकी जूता चुराई रस्म में क्या हुआ था ये तो पूरी दुनिया जानती है। हार्दिक पंड्या ने सभी जीजा के लिए एक स्टैंडर्ड सेट कर दिया था। अपनी साली की सभी डिमांड पूरी करते हुए हार्दिक ने सभी के दिल जीते थे। साली ने जब जूते के बदले 1 लाख 1 रुपए मांगे तो हार्दिक ने उन्हें 5 लाख 1 रुपए थमा दिए थे। ये किस्सा आज तक लोग भुला नहीं पाए हैं।
यह भी पढ़ें: Isha Ambani ने दोनों कान में पहने अलग इयररिंग्स, शुरू हुआ नया फैशन ट्रेंड
फैंस ने की पैसे वापस लेने की मांग
लेकिन अब जब नताशा और हार्दिक अलग हो रहे हैं तो सोशल मीडिया पर ऐसे मीम्स वायरल हो रहे हैं कि 5 लाख वापस करवाओ कोई। लोग कह रहे हैं कि हार्दिक पांड्या को 5 लाख का नुकसान हो गया है। अब जब वो नताशा से अलग हो रहे हैं तो साली से 5 लाख रुपए वापस ले लेने चाहिए। बता दें, कपल के सेपरेशन पर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines