Hardik Pandya Natasa Stankovic Separation: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अब आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं। कपल ने एक पोस्ट जारी कर पूरी दुनिया के सामने इस बात का ऐलान किया कि 4 साल बाद उनका ये रिश्ता लाख कोशिशों के बाद भी टूट गया है। हालांकि, अब भी ये दोनों अपने बेटे की खुशी के लिए हर मुमकिन काम करेंगे और उसकी को-पेरेंटिंग करेंगे। ये पोस्ट देखने के बाद सभी फैंस का दिल टूट गया है। वहीं, दूसरी तरफ नताशा और हार्दिक के अलग होते ही चार पॉपुलर कपल्स के ब्रेकअप और तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं।
Arjun Kapoor Malaika Arora
काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका का रिश्ता टूटने की कगार पर है। काफी समय से इनके साथ में पोस्ट नहीं आ रहे हैं। साथ ही अर्जुन के बर्थडे पर भी उनकी गर्लफ्रेंड गायब थीं। इसके अलावा मलाइका काफी समय से सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक नोट शेयर कर रही हैं। इन सबकी वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका ब्रेकअप हो चुका है और जल्द ही ये भी फैंस को बैड न्यूज दे सकते हैं।
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan
बच्चन फैमिली भी कंट्रोवर्सी में बनी रहती है। ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है। अनंत और राधिका की शादी के बाद तो एक बार फिर इन दोनों के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, अभिषेक अपने पेरेंट्स और बहन की फैमिली के साथ अंबानी फंक्शन में नजर आए थे जबकि ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। ऐसे में इनके अलग होने के लोगों ने कयास लगाने फिर से शुरू कर दिए हैं।
Armaan Malik Payal Malik
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम ये कपल जो अपनी शादी की वजह से चर्चा में रहता है अब वो ये शादी टूटने की वजह से लाइमलाइट में बना हुआ है। दरअसल, एक साथ दो बीवियां रखने की वजह से अरमान काफी ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में अब पायल ने खुद ये ऐलान किया है कि जैसे ही अरमान शो से बाहर आएंगे वो उनसे तलाक लेकर अलग हो जाएंगी। हालांकि, अभी भी लोगों को पायल की बातों पर यकीन नहीं हो रहा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं मर चुकी होंगी…’ शादी के 3 महीने बाद गोविंदा की भांजी ने लिखा क्रिप्टिक नोट
Dalljiet Kaur Nikhil Patel
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर भी अपने पति संग अनबन की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वो सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने नजर आती हैं तो कभी आरोप लगाती हैं। वहीं, पति के साथ सारे पोस्ट डिलीट करने और उन्हें अनफॉलो करने की वजह से भी इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक दलजीत ने ऑफिशियली इस बारे में कोई भी घोषणा नहीं की है, ऐसे में लोग सिर्फ कयास ही लगा सकते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines