'मैं मर चुकी होंगी...' शादी के 3 महीने बाद गोविंदा की भांजी ने लिखा क्रिप्टिक नोट

Arti Singh Cryptic Post: गोविंदा की भांजी आरती सिंह अब एक पोस्ट शेयर कर लाइमलाइट में आ गई हैं। आरती सिंह अब मरने की बातें कर रही हैं और उनके पोस्ट में काफी कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़ने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएं।

Arti Singh Cryptic Post

Arti Singh Cryptic Post

Arti Singh Cryptic Post: आरती सिंह के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब गोविंदा की भांजी ने शादी के महज 3 महीने के बाद एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है जिसके बाद फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। अब एक्ट्रेस ऐसी बातें कर रही हैं जिसके बाद लोगों को डर लग गया है और सभी आरती की फिक्र में हैं। दरअसल, अब अपने क्रिप्टिक पोस्ट में गोविंदा की भांजी ने मौत की बातें की हैं। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर सभी के होश उड़ गए।

‘क्या होगा अगर मैं कल नहीं रहूं?’- आरती

आरती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘क्या होगा अगर मैं कल नहीं रहूं? क्या तुम्हें मेरी कमी महसूस होगी?’ आरती ये कहकर किस तरफ इशारा कर रही हैं ये सोचकर ही फैंस निराश हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लंबे-चौड़े पोस्ट में आगे लिखा, ‘शायद तुम मेरे लिए कोई पोस्ट या स्टोरी डेडिकेट करोगे, जिसमें हमने साथ में कुछ शानदार यादें शेयर की हों। लेकिन दुर्भाग्य से, मैं उन ट्रीब्यूट्स को नहीं देख पाऊंगी, क्योंकि मैं मर चुकी होंगी।’

मौत को लेकर ये क्या कह रही हैं आरती?

अब एक्ट्रेस ने अपने मरने की बात की है तो सभी लोग खौफ में आ गए हैं। आरती को अचानक इस तरह की बातें करते देख लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें, गोविंदा की भांजी ने आगे और भी बहुत कुछ लिखा है। आरती सिंह ने इस पोस्ट में आगे कहा, ‘पोस्ट या स्टोरीज जैसी चीजें मरने के बाद मुझे कोई खुशी नहीं देंगी। जिंदगी बहुत डेलिकेट और अनिश्चित है। हर किसी के लिए एक मैसेज है कि जब तक हमारे दिल के करीबी लोग हमारे पास हैं, उनसे प्यार करते रहें और उनकी प्रशंसा करें। आइए पॉजिटिविटी और प्यार प्रमोट करें।’

एक्ट्रेस ने दी जिंदगी की सीख

अब आरती सिंह के दिल में कोई बात है जो वो ऐसा पोस्ट शेयर कर रही हैं? या उन्हें बस यूं ही ऐसा ख्याल आया है? अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता, लेकिन एक्ट्रेस की बात एकदम सही है और लोगों को जिंदगी की एक बड़ी सीख दे रही है। बता दें, आरती सिंह का ये पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ