Bollywood Friendly Ex Couples: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपना रिश्ता तोड़ दिया है। कपल ने अलग होने का ऐलान करते हुए फैंस को बताया कि आपसी सहमती के साथ वो ये फैसला ले रहे हैं। बता दें, ये पोस्ट इन दोनों ने तब शेयर किया जब नताशा पति का घर छोड़कर विदेश में अपने घर पहुंच गई थीं। इसके बाद फैंस को लगा कि अब ये दोनों एक-दूसरे से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अलग होने की घोषणा के बाद भी हार्दिक-नताशा की पोस्ट पर कमेंट कर प्यार बरसाते हुए नजर आए।
बता दें, सिर्फ हार्दिक और नताशा ही ऐसे एक्स कपल नहीं हैं जो अलग होने के बाद भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। बी-टाउन में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो शादी टूटने के बावजूद अपने एक्स पार्टनर के साथ फ्रेंडली रिलेशनशिप शेयर करते हैं। कुछ तो शादी तोड़ने के बाद पहले से भी बेहतर बॉन्ड शेयर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक वक्त पर सभी के लिए आइडियल कपल हुआ करते थे, लेकिन शादी के करीब 19 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। अचानक इनके अलग होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि, अभी तक इनके इस फैसले का असली कारण सामने नहीं आया है। लेकिन तलाक के बाद भी अक्सर मलाइका और अरबाज साथ नजर आते हैं। बेटे के लिए ये दोनों आज भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं। कई बार मलाइका को अरबाज के घर पर जाते हुए भी स्पॉट किया जाता है।
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक रोशन को पहली नजर में सुजैन खान से प्यार हो गया था। फिर दोनों ने शादी कर ली और इस रोमांटिक कपल के 2 बेटे हुए। हालांकि, फिर भी इनकी 14 साल की शादी टूट गई। ये बात अलग है कि तलाक के बाद अब ये दोनों पहले से ज्यादा साथ दिखते हैं। साथ में समय बिताना, पार्टी करना और छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाना कुछ भी नहीं बदला है। अब ये एक्स अपने करंट पार्टनर के साथ एक ग्रुप बनाकर लाइमलाइट लूट रहे हैं।
ईशा कोप्पिकर-टिम्मी नारंग
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अब अपने बिजनेसमैन पति से तलाक ले चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ पति का घर छोड़ दिया था, लेकिन हाल ही में 14 साल पुरानी शादी तोड़कर एक्ट्रेस एक बार फिर अपने एक्स हसबैंड के साथ लंदन में वेकेशन मना रही थीं। वहां से तीनों की क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई हैं।
चारु आसोपा-राजीव सेन
सुष्मिता सेन की भाभी भी अपने एक्स हसबैंड के साथ हाल ही में विदेश घूमकर आई हैं। वहां न सिर्फ ये एक्स कपल बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रहा था बल्कि राजीव और चारु एक-दूसरे के फोटोग्राफर भी बने थे। इन दोनों की नजदीकियां देख लोगों ने इन्हें ट्रोल भी किया।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic को लेकर Hardik Pandya का एक और प्रेडिक्शन निकला सच? वायरल हुआ वीडियो
अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन का काफी समय पहले ही तलाक हो चुका है। लेकिन अनुराग की बेटी की सगाई में उनकी एक्स वाइफ अपने करंट पार्टनर के साथ आई थीं। यहां पर अनुराग और कल्कि का खास बॉन्ड देखने को मिला जहां ये दोनों एक-दूसरे को देखने के बाद खुशी से झूम उठे थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines