Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Natasa Stankovic ने Salman Khan के Bigg Boss 18 में आने से किया इंकार? क्या हो सकती है वजह?

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में नताशा स्टेनकोविक की एंट्री होगी या नहीं अब उसे लेकर बड़ा खुलासा हो गया है। सलमान खान के शो को लेकर एक्ट्रेस ने क्या फैसला लिया है चलिए जानते हैं।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Sep 15, 2024 19:19
Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस 18‘ कुछ ही दिनों के अंदर टीवी पर दस्तक देने वाला है। ये शो इस साल कुछ ज्यादा ही कंट्रोवर्शियल होने वाला है। जिस तरह से मेकर्स सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं, फैंस के लिए इस बार मसाला तो डबल होता दिख रहा है। एक के बाद एक कंट्रोवर्शियल सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। जिनकी शादी टूटी हैं और जिनकी लाइफ में कंट्रोवर्सी हुई हैं, उन सब पर मेकर्स की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ का नाम भी सलमान के शो के लिए सामने आ रहा है।

नताशा ने बिग बॉस में शामिल होने को लेकर लिया क्या फैसला?

हाल ही में मीडिया रेपियर्ट्स में दावा किया गया कि नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) को भी बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। इस शो में कहा गया कि नताशा स्टेनकोविक भी एंट्री ले सकती हैं। मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच तो कर दिया अब उनके इस ऑफर को एक्ट्रेस ने एक्सेप्ट किया या फिर इस ऑफर को लात मार दी? अब इस सवाल का भी जवाब मिल गया है। इस सीजन नताशा शो में दिखाई देंगी या नहीं चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

नताशा ने शो में आने से किया मना?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ ने इस सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शो में जाने से इंकार कर दिया है। नताशा इस शो में नजर नहीं आने वालीं और कहा जा रहा है कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकराने की खास वजह भी दी है। अब उनके इस फैसले के पीछे क्या कारण है चलिए जानते हैं। क्या एक्ट्रेस ने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो हार्दिक और अपने अलगाव के बारे में नेशनल टीवी पर बात नहीं करना चाहतीं? या फिर वो इस शो में इंटरेस्टेड नहीं हैं? या नताशा की कोई और मजबूरी है?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के मेकर्स ने किया अप्रोच तो फूट पड़ा Govinda की बीवी का गुस्सा, Gauri Khan से कर दी तुलना

क्या है असली वजह?

बता दें, ऐसा कहा जा रहा है कि नताशा के इस बड़े ऑफर को ठुकराने के पीछे का कारण उनका बेटा है। दरअसल, नताशा का कहना है कि उनका बेटा अगस्त्य अभी छोटा है और वो उसे अकेला छोड़कर शो में शामिल नहीं हो सकतीं। अब उन्होंने बेटे कि परवरिश के खातिर इस शो को करने से साफ इंकार कर दिया है। हालांकि, इस मामले पर उनका कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

First published on: Sep 15, 2024 07:19 PM

संबंधित खबरें