Bigg Boss के मेकर्स ने किया अप्रोच तो फूट पड़ा Govinda की बीवी का गुस्सा, Gauri Khan से कर दी तुलना

Bigg Boss 18: बिग बॉस के मेकर्स ने गोविंदा और उनकी पत्नी को शो के लिए ऑफर दिया है। लेकिन उनके इस ऑफर से एक्टर की पत्नी भड़क उठी हैं, लेकिन क्यों जानते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस को लेकर नए-नए कंटेस्टेंट्स एक नाम सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के नाम इस शो के कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) को इस शो में अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आई थीं। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ने एक्टर गोविंदा को कास्ट करने में भी दिलचस्पी दिखाई है। इतना ही नहीं बिग बॉस के लिए उनके पूरे परिवार को अप्रोच किया जा रहा है।

गोविंदा और उनकी वाइफ को ऑफर हुआ बिग बॉस

अब खुद इस खबर को गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कन्फर्म किया है। एक्टर की पत्नी ने रिवील किया है कि लगातार 4 साल से बिग बॉस के मेकर्स उन्हें इस शो का ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में कहा गया कि ‘बिग बॉस 18’ में सुनीता भी दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है वो उन्होंने खुद ही रिवील कर दिया है। गोविंदा की पत्नी ने शो में आने से साफ इंकार किया है। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि 4 साल से बिग बॉस उन्हें अप्रोच कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए भी ऑफर आया था।

सुनीता ने क्यों ठुकराया ऑफर?

सुनीता ने कहा कि उन्हें 2 बार इस शो के लिए अप्रोच किया गया तो उन्होंने यही कहा कि ‘क्या तुम लोग पागल हो गए हो? तुम्हें लगता है कि मैं टॉयलेट साफ करूंगी? तुम लोग मुझसे ये सवाल कर रहे हो, लेकिन मुझे बताओ कि क्या तुम शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बीवी से भी यही सवाल करोगे?’ सुनीता ने उन लोगों से ये भी कहा, ‘क्या तुम्हें लगता है कि हम फाइनेंशियली स्ट्रगल कर रहे हैं? मैं तो ये शो देखती भी नहीं।’

सुनीता ने रखी खास शर्त

गोविंदा की पत्नी ने आगे खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी बेटी टीना आहूजा को भी शो से ऑफर आ चुका है। सुनीता हालांकि, बाद में शो करने के लिए राजी हो गईं, लेकिन एक शर्त पर। उन्होंने कहा कि ‘आप लोग मेरे पास आएं, अगर आप चाहते हैं कि मैं सलमान खान के साथ ये शो होस्ट करूं।’ अब उनकी इस बात से साफ हो गया है कि वो इस शो में जरा भी दिलचस्पी नहीं रखती हैं और ये शो करना उनकी शान के खिलाफ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ