Hardik Pandya Divorce Alimony to Natasa Stankovic: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच ने आखिरकार तलाक का अनाउंसमेंट कर दिया। अभी कुछ घंटे पहले ही हार्दिक ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपने सभी फैंस को जानकारी दी है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा है। हालांकि, हार्दिक और नताशा के ऐलान के बाद फैंस के मन में कई सवाल हैं जिनका जवाब ढूंढना बेहद अहम हो जाता है। दोनों के बेटे अगस्त्या का क्या होगा? ये एक ऐसा सवाल है जो हर किसी के मन में है। दूसरा सवाल है कि दोनों के तलाक के बाद हार्दिक पंड्या नताशा को कितनी रकम देंगे। ये सारे सवाल हैं जिनके जवाब फिलहाल हार्दिक और नताशा के फैंस ढूंढ रहे हैं। इसी बीच हार्दिक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पंड्या का वीडियो हुआ वायरल
हार्दिक पंड्या ने नताशा के साथ 4 साल रहने के बाद अलग होने का फैसला लिया है। वहीं नताशा पहले ही बेटे अगस्त्या को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। वो भारत छोड़कर सर्बिया अपने परिवार के साथ वापस चली गई हैं। ऐसे में सवाल ये है कि हार्दिक अपनी कुल संपत्ति का कितना हिस्सा नताशा के नाम करेंगे। क्योंकि इस बारे में वो पहले ही एक वीडियो में कह चुके हैं। हार्दिक ने पहले ही बताया था कि उनकी सारी संपत्ति उनके मां के नाम पर है। उनकी कार, घर और हर छोटी से बड़ी चीज उनकी मां के नाम पर ही होती है क्योंकि उनकी मां को उनपर भरोसा नहीं है।
फैंस ने किया तलाक पर कमेंट
हार्दिक पंड्या ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन पर ये बात कही थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। कई लोग तो हार्दिक का ये वीडियो शेयर करके कह रहे हैं कि भाई का विजन काफी दूर का है। उन्हें पहले से ही आभास हो गया था। हालांकि हार्दिक पंड्या अपनी वाइफ को कितने पैसे देंगे इसका फैसला कोर्ट के जरिए किया जाएगा। वहीं बेटे अगस्त्या की कस्टडी की बात करें तो वो पहले से ही मां के पास चला गया है, तो माना जा रहा है कि वो नताशा के साथ ही रहेगा।
हार्दिक-नताशा की पहली मुलाकात
साल 2018 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हार्दिक और नताशा की मुलाकात हुई थी। दोनों एक नाइटक्लब में मिले थे। खबरों की मानें तो हार्दिक को नताशा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। फिर बाद में दोनों ने एक-दूसरे के साथ डेटिंग शुरू कर दी। नताशा हार्दिक से पहले टीवी सेलेब अली गोनी को डेट कर रही थीं। दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में एक दूसरे से कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद साल 2023 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन दोनों ने धूमधाम से डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली थी।
यह भी पढ़ें: हार्दिक-नताशा के बेटे का क्या होगा, किसके पास रहेगा अगस्त्य? खुद पांड्या ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines