Hardik Pandya-Jasmin Walia Dating Rumors: मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अब ऑफिशियली एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने पिछले महीने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर अपने देश सर्बिया लौट चुकी हैं। दोनों के तलाक की अनाउंसमेंट को अभी एक महीना ही बीता कि हार्दिक पांड्या डेटिंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं क्रिकेटर ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को अलग-अलग ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा गया है, जिसके बाद से माना जा रहा है कि नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं और ग्रीस में एक साथ हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सिंगर जैस्मीन वालिया जिनका हार्दिक पांड्या के साथ नाम जुड़ रहा है?
कौन हैं सिंगर जैस्मीन वालिया?
सिंगर जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर होने के साथ-साथ टीवी पर्सनैलिटी हैं, जिनका जन्म लंदन के एस्सेक्स में हुआ था। हालांकि उनके पेरेंट्स भारतीय मूल के हैं। जैस्मीन अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। इसके अलावा उन्हें ब्रिटिश टीवी रियलिटी शो The Only Way Is Essex से पहचान मिली थी। उन्होंने साल 2010 में इस शो में एक एक्स्ट्रा के तौर पर शुरुआत की थी। हालांकि साल 2012 में वो फुल टाइम कास्ट मेंबर बन गईं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Arshad Nadeem ने अच्छा क्रिकेट खेला… मशहूर एक्ट्रेस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को ‘क्रिकेटर’ बताने पर ट्रोल
हार्दिक पांड्या के साथ वेकेशन पर
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। पहले जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्हें नीले कलर की बिकिनी के साथ नीली शर्ट में पूल किनारे स्टाइलिश पोज देते हुए देखा गया। अब हार्दिक पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो क्रीम कलर की पैंट और नीली शर्ट के साथ सन ग्लासेस पहने हुए दिखाई दिए। जैस्मीन की तस्वीर और हार्दिक के वीडियो में सेम बैकग्राउंड दिखाई देने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे ग्रीस में हैं।
बता दें कि दोनों के डेटिंग की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि जैस्मीन वालिया ने हार्दिक पांड्या के वीडियो को पसंद करते हुए उसे लाइक किया है। हालांकि हार्दिक ने जैस्मीन की हालिया तस्वीरों को लाइक नहीं किया लेकिन वो पहले सिंगर की तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया ग्रीस में एन्जॉय कर रहे हैं और दोनों के बीच डेटिंग को लेकर भी चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन
इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने जैस्मीन वालिया की बिकिनी वाली तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप और हार्दिक पांड्या एक साथ हैं?’ दूसरे यूजर ने पूछा, ‘हार्दिक पांड्या कहां हैं?’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?’ इस तरह यूजर्स जैस्मीन की तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines