---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर Haq की कमाई में चौथे दिन गिरावट, The Girlfriend मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल?

Haq The Girlfriend Box Office Collection Day 4: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' और यामी गौतम की 'हक' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. हालांकि वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

---विज्ञापन---

Haq The Girlfriend Box Office Collection Day 4: यामी गौतम की ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए हैं. वीकेंड पर दोनों की कमाई में उछाल देखने को मिला. वहीं चौथे दिन दोनों की ही कमाई में गिरावट देखने को मिली. दोनों फिल्मों में कास्ट की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. ‘हक’ में यामी गौतम की एक्टिंग को उनके करियर की बेस्ट एक्टिंग बताया जा रहा है. वहीं इमरान हाशमी को भी काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते है ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘हक’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम की ‘हक’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली. मूवी ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.70% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.52%, दोपहर के शो 9.46%, शाम के शो 10.91% और रात के शो 12.91% रहे. भारत में 4 दिनों में फिल्म ने 9.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 14.25 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jatadhara Vs Haq BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘जटाधरा’ और ‘हक’, रविवार को लाखों में हुई सोनाक्षी की फिल्म की कमाई

‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन कितना?

वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की बात की जाए तो चौथे दिन इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चौथे दिन 1.10 करोड़ का बिजनेस किया. वीकेंड पर 5.1 करोड़ की कमाई करने वाली ये फिल्म मंडे टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. भारत में रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने 7.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 11.1 करोड़ कमा लिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Haq की कमाई में दूसरे दिन उछाल, The Girlfriend और Jatadhara ने कितनी की कमाई?

वीमेन ओरिएंटेड फिल्में

यामी गौतम की ‘हक’ में शाह बानो केस पर दिखाया गया है. मूवी में यामी गौतम के साथ-साथ इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह और शीबा चड्ढा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म की कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही ‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका मंदाना के साथ-साथ दीक्षित शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं. ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ दोनों ही फिल्में वीमेन ओरिएंटेड फिल्में हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर ऑडियंस पसंद कर रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2025 06:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola