Haq की कमाई में दूसरे दिन उछाल, The Girlfriend और Jatadhara ने कितनी की कमाई?

Haq The Girlfriend Jatadhara Box Office Collection: ‘हक’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘जटाधारा’ तीनों फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं जहां यामी गौतम की ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई में उछाल देखने को मिला तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म में गिरावट देखने को मिली है.

Haq The Girlfriend Jatadhara Box Office Collection

'हक', 'द गर्लफ्रेंड' और 'जटाधारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Haq The Girlfriend Jatadhara Box Office Collection: यामी गौतम की ‘हक’, रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ सिनेमाघरों एक साथ रिलीज हुई हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. दूसरे दिन भी मूवी ने कुछ खास कमाई नहीं की है. वहीं यामी गौतम की ‘हक’ को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

‘हक’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम की ‘हक’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है. बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ की कमाई की है. पहले दिन ये आंकड़ा 1.75 करोड़ था. वहीं अपकमिंग दिनों में भी इन आंकड़ों में उछाल देखने को मिल सकता है. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 5.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में यामी गौतम के साथ-साथ इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह और शीबा चड्ढा लीड रोल में नजर आए हैं.

‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन

रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ के कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. ओपनिंग डे पर ‘द गर्लफ्रेंड’ ने सिर्फ 1.3 करोड़ का ही बिजनेस किया था. मूवी का कलेक्शन 2 दिनों में 3.80 करोड़ हो गया है. वहीं कास्ट की बात की जाए तो रश्मिका के साथ-साथ फिल्म में दीक्षित शेट्टी, अनु एम्मानुएल, रोहिणी और राव रमेश मुख्य भूमिका में हैं.

‘जटाधारा’ की कमाई में गिरावट

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की साउथ फिल्म ‘जटाधारा’ की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. मूवी ने दूसरे दिन सिर्फ 89 लाख की कमाई की. पहले दिन ये आंकड़ा 1.07 करोड़ था. फिल्म ने दो दिनों में 1.96 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ-साथ दिव्या खोसला और शिल्पा शिरोडकर भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ