Happy Birthday Yami Gautam: बी-टाउन की ब्यूटीफूल एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) आज यानी 28 नंवबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ये वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबका दिल जीता है।
इन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस अपने हर किरदार को ऐसे निभाती हैं, जैसे वो रोल उन्हीं के लिए बना हो। पर्दे पर यामी को कभी शरारती तो कभी सीरियस अंदाज में देखा गया है।
और पढ़िए – Vijay Deverakonda ने ऐसे मनाया अपने बॉडीगॉर्ड का बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं यामी
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मीं यामी गौतम (Yami Gautam) का एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के निर्देशक हैं। लेकिन यामी का मन पढ़ाई में लगता था और वो हमेशा से ही एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और हीं मंजूर था।
इस ऐड से मिली पहचान
यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत में कई विज्ञापनों में काम किया है, लेकिन ‘फेयर एंड लवली’ के ऐड ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इतना ही नहीं लोग आज भी उन्हें ‘फेयर एंड लवली गर्ल’ के नाम से बुलाते हैं। इस ऐड को करने के बाद उनकी किस्मत पलटी और वह एक बड़ी फिल्म स्टार बन गईं।
और पढ़िए – Bigg Boss 16: ‘तीन दिन में जाएगी निमृत की कैप्टेंसी’, टीना ने दी वॉर्निंग
20 साल की उम्र में आ गई थीं मुंबई
फेयर एंड लवली गर्ल जब मुंबई आई थीं तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। यामी ने एक्टिंग की दुनिया में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से कदम रखा था। इसके बाद वह ‘ये प्यार ना होगा कम’, ‘मीठी चूड़ी नंबर वन’, ‘किचन चैंपियन’ समेत कई टीवी शोज में नजर आईं। साल 2009 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म से डेब्यू किया और फिर हिंदी सिनेमा में अपना लक आज़माया।
यामी गौतम की पहली फिल्म
एक्ट्रेस को पहली बार हिंदी फिल्म ‘विक्की डोनर’ में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पंसद किया गया और इस फिल्म से उनकी किस्मत बदल गई। इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के बाद वो ‘टोटल स्याप्पा’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘बदलापुर’, ‘जुनूनियत’, ‘काबिल’, ‘सरकार 3’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘उरी’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं।
अचानक शादी कर सभी को चौंकाया
एक्ट्रेस की पर्सनस लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने अभी हाल ही में मशहूर फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) संग शादी की है। दोनों ने 4 जून 2021 को हिमाचल स्थित यामी के घर से ही सादगी के साथ शादी की थी। इस जोड़ी की अचानक आई शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी और हर कोई हैरान रह गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
21 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines