Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां देश और दुनिया से विराट के फैंस उन्हें प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। तो वहीं हमारी नजरें उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बर्थडे पोस्ट पर टिकी थी।
एक्ट्रेस ने हबी के जन्मदिन पर सुबह-सुबह एक प्यारा और गूफी पोस्ट शेयर किया, जिसमें विराट कोहली की नासमझी भरी और क्यूट तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इन अनदेखी तस्वीरों के साथ उन्होंने कहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें से एक पिक में विराट अपनी बेटी को गोद में लिए हुए देखे जा सकते हैं।
पहली तस्वीर में, विराट कोहली अपनी आंखें खोलकर मुस्कुरा रहे हैं, जिसमें वो लेटे हुए हैं और अनुष्का ने उनकी ये तस्वीर क्लिक की। अगली तस्वीर में वो घास के एक टुकड़े पर नंगे पांव खड़े होते हुए मजाकिया अंदाज में देखे जा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट, डेनिम शॉर्ट्स और भूरे रंग की टोपी पहनी हुई है। साथ में एक हाथ में स्लिंग बैग और दूसरे बैग में उनकी चप्पल भी थी।
तीसरी तस्वीर में, एक क्लोजअप सेल्फी है, जिसमें विराट अपने बिस्तर पर लेटे हुए एक गूफी फेस बनाए हुए हैं। आखिरी तस्वीर में विराट घास पर बैठे गोद में बेटी वामिका को पकड़े हुए हैं। हालांकि, यहां वामिका के चेहरे को छिपाते हुए उन्होंने इसपर इमोजी जोड़ रखी है।
पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “आज आपका जन्मदिन है माय लव, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट (रेड हार्ट इमोजी) के लिए आपके सबसे अच्छे एंगल्स और फोटोज को चुना है। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, खुद विराट और एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हंसी और लाल दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए। क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने लिखा, “वह चेहरा (हंसते हुए इमोजी)।”
अनुष्का अक्सर विराट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। जनवरी 2021 में, दोनों ने अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का स्वागत किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अगली बार वो स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। यह विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। फिल्म की अंतिम रिलीज की तारीख का अभी इंतजार है। अभिनेत्री अपने करियर में पहली बार एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines