Happy Birthday Vinod Khanna: 1980-90s के दशक में बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता रहे, जिन्होंने अपने अभिनय के जरिए स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी. इस लिस्ट में कई बेहतरीन सितारों के नाम शामिल हैं. इसी में से एक अभिनेता विनोद खन्ना भी थे. वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बारे में सोचते भी नहीं थे. लेकिन जब बाद में सोचा तो परिवार ने इस पर सहमति नहीं जताई. मगर किस्मत को मंजूर था इसलिए वह जाने-पहचाने एक्टर बन गए. हालांकि, आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन, उन्हें उनके यादगार रोल्स और फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है. वो कोई और नहीं बल्कि विनोद खन्ना हैं, जिन्होंने 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.
दरअसल, विनोद खन्ना की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था. उनका निधन 27 अप्रैल, 2017 को कैंसर के चलते हो गया था. उनके बारे में बताया जाता है कि वह बचपन से ही बेहद शर्मिले थे. स्कूल के दिनों में एक बार जबरन ही टीचर ने नाटक करने के लिए स्टेज पर उतार दिया था. यही वो समय था जब अभिनय की ओर उनका रुझान हुआ. बोर्डिंग स्कूल के दौरान उन्होंने ‘सोलहवां साल’ और ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्में देखी. इन मूवी ने उन पर ऐसी छाप छोड़ी की उनके मन में एक्टर बनने के ख्याल आने लगे. उनके साथ पढ़ने वाले लोग भी उन्हें उकसाते कि वह एक्टर की तरह दिखते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर-1’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2025 के धुरंधरों की कर दी छुट्टी
सुनील दत्त ने दिया फिल्म में मौका
विनोद खन्ना को एक्टिंग में ब्रेक देने वाला कोई और नहीं बल्कि सुनील दत्त थे. जब एक्टर फिल्मों में एक्टिंग करने का मन बना रहे थे तो उस समय सुनील अपनी फिल्म ‘मन का मीत’ के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे थे. फिर इसी बीच उनकी मुलाकात विनोद से हुई तो उन्होंने उन्हें बतौर एक्टर मूवी में काम करने का ऑफर दे दिया. हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन यहां से विनोद खन्ना का करियर जरूर चल पड़ा. इतना ही नहीं, बताया जाता है कि अपनी पहली फिल्म के बाद एक्टर ने एक हफ्ते में 15 फिल्में साइन की थी.
पिता ने तान दी थी बंदूक
फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले विनोद खन्ना के साथ एक वाकया हुआ था. बताया जाता है कि जब उन्हें सुनील दत्त की फिल्म ‘मन का मीत’ ऑफर हुई तो उन्होंने इसके बारे में पिता को बताया. वह इस पर गुस्सा हो गए. यहां तक कि उनके पिता ने उन पर पिस्तौल तान दी थी और कहा था कि अगर वो फिल्मों में गए तो वो उन्हें (विनोद) गोली मार देंगे. लेकिन, एक्टर भी अभिनेता बनने के फैसले पर अड़े रहे. बाद में मां को बीच-बचाव में आना पड़ा था. उनके समझाने-बुझाने के बाद पिता ने विनोद को दो साल तक फिल्मों में करने की इजाजत दे दी थी और शर्त रखी कि अगर इंडस्ट्री में सफलता नहीं मिली घर के बिजनेस में हाथ बंटाना होगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए ये कंटेस्टेंट्स, किस-किस पर लटकी बेघर होने की तलवार?
विनोद खन्ना की आखिरी फिल्में
बहरहाल, अगर विनोद खन्ना की अंतिम घड़ी की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने उस समय भी कई बेहतरीन मूवीज में काम किया. इसमें ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिसमें उन्होंने सलमान खान के पिता की भूमिका निभाई थी. वह आखिरी बार साल 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ के जरिए स्क्रीन पर दिखाई दिए थे. इसके दो साल के बाद 27 अप्रैल 2017 को उनका कैंसर के चलते निधन हो गया था. उनकी एक आखिरी इच्छा थी, जो अधूरी रह गई. वह पाकिस्तान में अपना पुस्तैनी घर देखना चाहते थे.
यह भी पढ़ें: ‘इस आदमी ने बर्बाद कर दिया…’, Pawan Singh से मिलने पहुंचीं पत्नी Jyoti Singh तो पकड़ने आ गई पुलिस
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines