Happy Birthday S S Rajamouli: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों में से एक एस एस राजामौली (S S Rajamouli 49th Birthday) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।
आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के बीच भी राजामौली का जबरदस्त क्रेज है। हर अभिनेता उनके साथ काम करना चाहता है। ‘बाहूबली’ की रिलीज के बाद से तो देशभर में उनके नाम का सिक्का चलने लगा। निर्देशक के जन्मदिन पर जानिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में-
एसएस राजामौली का पूरा नाम
एसएस राजामौली का पूरा नाम कोडुरी श्रीसैला श्री राजामौली है। राजामौली का जन्म 10 अक्टूबर को कर्नाटक में हुआ था। भारतीय स्क्रिप्ट राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद के बेटे राजामौली एक बड़ी फिल्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं, यही वजह है कि उन्होंने भी सिनेमा में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने पहले टीवी शोज में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया और फिर बड़े पर्दे के निर्देशक बन अपना सिक्का जमाया।
पहली हिट फिल्म
एसएस राजामौली ने साल 2001 में फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ का निर्देशन किया था जिसमें साउथ के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और आज वो खुद को इस मकाम तक लेकर आए हैं।
एसएस राजामौली की प्रेम कहानी
राजामौली की लवस्टोरी भी उन्हीं की तरह बेहद रेयर और यूनीक है। उन्होंने रमा नाम की महिला से शादी की, जो पहले से शादीशुदा थीं और एक बच्चे की मां थीं। लेकिन उनकी शादी नहीं चल पाई और उन्होंने तलाक ले लिया। मगर प्यार तो प्यार होता है। राजामौली ने इस बात की परवाह किए बिना कि वो तलाकशुदा हैं रमा से शादी की। 2001 में अपनी पहली फिल्म के बाद, उन्होंने उन्हें प्रस्ताव दिया और शादी के बंधन में बंध गए।
राजामौली ने रमा के बेटे एसएस कार्तिकेय को गोद लिया। इसके बाद उन्होंने एक लड़की को भी गोद लिया, जिसके बाद आज ये चारों खुशी-खुशी रह रहे हैं। बता दें, राजामौली की पत्नी रमा ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ के संगीतकार और चचेरे भाई एमएम किरवानी की पत्नी श्रीवल्ली की छोटी बहन हैं।
अभी पढ़ें – Phone Bhoot Trailer: भूत ‘कैटरीना कैफ’ के साथ भूत पकड़ने निकले सिद्धांत और ईशान
एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं
एस एस राजामौली आज एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो फिल्मों की हिट होने की गारंटी देते हैं। उन्होंने अब तक 11 फिल्में की हैं और इनमें एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। निर्देशक की बेहतरीन फिल्मों में साईं, छत्रपति, विक्रमारुकुडु, यमडोंगा, मगधीरा, मर्यादा रमन्ना, ईगा, बाहुबली और आरआरआर शामिल हैं और अब वह एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines