Happy Birthday Prabhas: प्रभास (Prabhas) साउथ इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें आज पूरे भारत में किसी पहचान की जरूरत नहीं है।
उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद को सिनेमा में एक बड़े मुकाम तक पहुंचाया है। लेकिन’बाहुबली’ के बाद से तो फैंस ने उनका नाम ही बाहुबली रख दिया है। वही बाहुबली अभिनेता प्रभास आज अपना 43वां (Prabhas 43rd Birthday) जन्मदिन मना रहे हैं।
अभी पढ़ें – Malaika Arora Birthday: 49 साल की हुईं ‘छैंया छैंया’ गर्ल, जानें उनकी नेट वर्थ
प्रभास का पूरा नाम
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि प्रभास का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। उनके पिता उप्पलपति सूर्य नारायण एक फिल्म निर्माता थे। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने प्रभास ने भी इसी इंडस्ट्री में अपना हाथ आज़माया और आज एक सुपरस्टार बन चुके हैं। श्री चैतन्य कॉलेज हैदराबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अभिनेता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं लेकिन फिल्म ‘बाहुबली’ ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी खूब सराहना मिली।
इस वजह से ठुकराई 200 करोड़ की फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास एक समय में एक ही काम करते हैं। यह कहा जा सकता है कि वह एक समय में केवल एक ही प्रोजेक्ट करते हैं, इसीलिए उन्होंने फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए 200 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया था।
प्रभास लव लाइफ
प्रभास की लव लाइफ की बात करें तो एक्टर का नाम साउथ की खूबसूरत और दमदार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा। मगर जबसे वो ‘आदिपुरुष’ कर रहे हैं तबसे बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ कुछ खास रिलेशन होने की अफवाहें आ रही हैं। पहले खबरें थीं कि वह जल्द ही अनुष्का से शादी कर लेंगे, लेकिन सच्चाई किसी को नहीं पता थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके लिए करीब 6 हजार प्रपोजल आए हैं लेकिन एक्टर शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
अभी पढ़ें – आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में बिग बी से लेकर अजय देवगन तक ने धमाकेदार एंट्री, देखें
प्रभास वर्क फ्रंट
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। अब देखना होगा कि ये फिल्म पर्दे पर कितनी कमाल कर पाती है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines