Happy Birthday Malaika Arora: ग्लैमर वर्ल्ड में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की पहचान केवल उनकी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रही है. आज वो भले ही लग्जरी लाइफ जीती हैं लेकिन एक समय था जब वह अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई में एक छोटे से किराए के घर में रहती थीं. एक्ट्रेस उस घर को ‘माचिस की डिब्बी जैसा घर’ बताया था. क्योंकि ये काफी छोटा था और परिवार को कई सीमित सुविधाओं में रहना पड़ता था.
दरअसल, मलाइका अरोड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. वह 52 साल की हो गई हैं. उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1973 को मुंबई के ठाणे में हुआ था. उन्होंने एक ऐसे माहौल से निकलकर डांस, फिटनेस और अभिनय के जरिए इंडस्ट्री में पहचान बनाई, जहां से निकलकर ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना बहुत ही मुश्किल होता है. छोटे परिवार से ताल्लुक रखने वाली मलाइका के लिए जीवन आसान नहीं था. जब उनकी खेलने-कूदने की उम्र थी तो उन्होंने अपने पेरेंट्स का तलाक सहा. इसे फेस करना उनके लिए कोई आसान नहीं था. उस समय उनकी उम्र महज 11 साल थी. एक्ट्रेस के पिता अनिल भारतीय मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे. जबकि मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई थीं. वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी थीं.
यह भी पढ़ें: CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली, रिया चक्रवर्ती की क्लीन चिट पर उठाए सवाल
मलाइका ने साल 2022 में ग्राजिया इंडिया से अपने बचपन के संघर्षों के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि पेरेंट्स के तलाक के बाद उनका बचपन आसान नहीं थी, लेकिन इसी ने ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाया था. उनका बचपन काफी संघर्षों से भरा रहा. वह मुंबई में एक छोटे से किराए के घर में रहती थीं. जहां ना जगह थी और ना ही सुविधाएं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. फिर विज्ञापनों में काम किया. देखते ही देखते उनकी फैशन इंडस्ट्री में खास पहचान बन गई. लेकिन, इससे पहले वह एक टीचर बनना चाहती थीं. साइकोलॉजी की पढ़ाई कर प्रोफेसर बनना चाहती थीं लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और कॉलेज के दिनों में ही उनकी रूचि मॉडलिंग में होने लगी थी. एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और टीवी से सबका ध्यान खींच लिया.
‘छैंय्या छैंय्या’ से बनीं स्टार
मलाइका अरोड़ा को पहचान साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ मिली थी. इसमें उन पर एक गाना ‘छैंय्या छैंय्या’ फिल्माया गया था. इसमें एक्ट्रेस को शाहरुख खान के साथ ट्रेन की छत पर थिरकते हुए देखा गया था. इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन का खिताब मिल गया था. इसके बाद क्या था. मॉडलिंग और वीजे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मलाइका ने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे चार्ट बस्टर आइटम सॉन्ग्स से अपनी जगह को और भी मजबूत बना लिया. ग्लैमर, फिटनेस और स्टाइल, ये तीनों आज भी उनके सिग्नेचर हैं.
यह भी पढ़ें: BOX Office Collection: दूसरे दिन गिरी ‘थामा’ की कमाई, फिर भी हाफ सेंचुरी से कुछ कदम दूर, जानिए ‘एक दीवाने…’ का हाल
मलाइका अरोड़ा की नेटवर्थ
बहरहाल, आज मलाइका अरोड़ा आज ना तो किसी पहचान की मोहताज हैं और ना ही उनके पास दौलत की कमी है. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 100 करोड़ है. बताया जाता है कि वह टीवी शोज करने के 6-8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, एक फिल्म में सॉन्ग्स करने के लिए 90 लाख से 1.5 करोड़ बतौर फीस लेती हैं. इतना ही नहीं, अभिनेत्री एक एंत्रप्रेन्योर भी हैं. वेलनेस ऐप सर्व योगा और ई-कॉमर्स ब्रैंड द लेबल लाइफ भी चलाती हैं. उनका मुंबई में अपना Scarlett House नाम से रेस्त्रां भी है. इसके साथ ही वह ब्रैंड एंडोर्समेंट से 70 लाख से 1.06 करोड़ तक कमाई कर लेती हैं.
मलाइका अरोड़ा की घर और गाड़ी
वहीं, अगर मलाइका अरोड़ा के घर और गाड़ियों की बात की जाए तो मुंबई के बांद्रा में उनके पास 4 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ बताई जाती है. इसके साथ ही अभिनेत्री ने अगस्त 2025 में अंधेरी वेस्ट में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 2.04 करोड़ के प्रॉफिट सेल भी किया है. उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है. इसमें रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी क्यू7 जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ‘ईमानदारी से…’, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने क्यों मांगी माफी? खेसारी लाल पर लगा चुकीं गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines