'ईमानदारी से…', भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने क्यों मांगी माफी? खेसारी लाल पर लगा चुकीं गंभीर आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्हें माफी मांगते हुए देखा जा सकता है.

khesari lal yadav, khesari lal Ex, Bhojpuri Actress Kajal Raghwani

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने क्यों मांगी माफी? (Photo- Kajal Raghwani/Instagram)

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक समय था जब स्क्रीन पर उनकी और खेसारी लाल की जोड़ी हिट थी. लेकिन, उनके पर्सनल विवादों की वजह से फैंस की फेवरेट जोड़ी टूट गई. दोनों के बीच लंबा विवाद चला और अभिनेत्री ने उन पर कई गंभीर आरोप तक लगाए. ऐसे में अब इस विवाद के कुछ महीनों के बाद ही काजल ने माफी मांगी है. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

दरअसल, काजल राघवानी ने दिवाली के दो दिन बाद एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो चांदी के हाथी की दो मूर्ति के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. उन्हें माथे पर टीका लगाए और साड़ी में पोज देते हुए देखा जा सकता है. सादगी भरे लुक में एक्ट्रेस कमाल लग रही है. इसे हर कोई काफी पसंद कर रहा है. लेकिन, उनके लुक के साथ ही उनकी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इसमें उन्होंने माफी की बात कही है.

काजल राघवानी ने लिखी पोस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करने के साथ ही लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी है. उन्होंने अपनी गुजराती और हिंदी में पोस्ट लिखी है. काजल ने इसमें लिखा, ‘मैं माफी मांगकर शुरुआत करती हूं. आप क्षमा करके शुरुआत करें. यदि मैंने कुछ गलत किया हो और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मैं इस वर्ष के अंतिम दिनों में ईमानदारी से माफी मांगती हूं. मेरे और मेरे परिवार की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नए साल की शुभकामनाएं.’ उनकी इस पोस्ट से साफ है कि उन्होंने नववर्ष की बधाई दी साथ ही पुरानी गलतियों के लिए फैंस से माफी मांगी है.

खेसारी लाल यादव पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

इससे पहले खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का विवाद काफी चर्चा में रहा था. एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार पर लड़कियों की अश्लील फोटोज रखने के गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही उनके साथ 5 साल रिलेशनशिप में होने का दावा भी किया था और आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्टर ने उन्हें धोखा दिया है. उन्होंने उनसे शादी करने का वादा किया था. इतना ही नहीं, काजल के अनुसार, खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी को तलाक देने की बात भी कही थी. काजल ने ये भी कहा था कि वह उनके साथ पत्नी की तरह रहीं और सेवा भी की. उनका ये बयान काफी विवादित रहा था. हालांकि, खेसारी ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ