मुंबई: बॉलीवुड के पावर एक्टर रणदीप हुड्डा (Happy Birthday Randeep Hooda) आज यानी आज 20 अगस्त को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा में जन्में रणदीप ने अपनी एक्टिंग के जरिए एक अलग फैन बेस तैयार किया है, जो उनपर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। लेकिन रणदीप का परिवार उनसे कुछ और ही चाहता था।
रणदीप हुड्डा का परिवार उन्हें डॉक्टर बनाना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रणदीप को फोटोग्राफी और घुड़सवारी का भी शौक है। उन्होंने साल 2001 में फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अभी पढ़ें – सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग में लगाया भोजपुरी तड़का, खेसारी लाल संग रिलीज किया गाना
हुड्डा का बचपन अपनी दादी के साथ बीता क्योंकि उनके माता-पिता आजीविका कमाने के लिए मिडिल ईस्ट में रहते थे। एक इंटरव्यू में, रणदीप ने बताया था कि, “मेरे माता-पिता पैसे कमाने के लिए मिडिल ईस्ट में थे ताकि वे मुझे एक बेहतर परवरिश दे सकें। मैं हॉस्टल में भी रहा, जिससे मुझे विश्वासघात और परित्याग की भावना का एहसास हुआ।”
रणदीप के परिवार वाले चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें, इसलिए शुरुआत में एक्टर सोनीपत के एक बोर्डिंग स्कूल में थे और बाद में उन्हें डीपीएस आरके पुरम भेज दिया गया। उस समय उनके रूखे रवैये के कारण उन्हें ‘डॉन’ रणदीप हुड्डा कहा जाता था। देश में स्कूली शिक्षा के बाद, वे मेलबर्न चले गए, जहां से उन्होंने मार्केटिंग में स्नातक की डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान रणदीप ने चीनी रेस्टोरेंट में भी काम किया, कार धोए और टैक्सी भी चलाई।
हुड्डा एक प्रोफेशनल घुड़सवार हैं और वो पोलो और जाम्ब शोज में भी भाग लेते रहते हैं। यहां तक कि उनके पास खुद के करीब 6 घोड़े भी हैं। उन्होंने ऐसे कुछ इवेंट्स में मेडल भी जीते हैं। रणदीप हुड्डा उन कुछ सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है।
अभी पढ़ें – रणबीर कपूर ने प्रेग्नेंट वाइफ आलिया भट्ट को किया बॉडीशेम, नेटिजेंस को आया गुस्सा
उन्होंने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। ‘मर्डर 3’ के अभिनेता ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘जन्नत’, ‘जिस्म 2’, ‘हाईवे’, ‘रंग रसिया’, ‘सरबजीत’, ‘एक्सट्रैक्शन’ और ‘किक’ में शानदार अभिनय किया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
10 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
30 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
19 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
21 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines