हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिंदी के बाद क्या तेलुगु दर्शकों को भी पसंद आएगी Hanuman Ansh, साउथ में कब रिलीज होगी फिल्म?

Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अब साउथ में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म के सफलता के बाद मेकर्स ने इसे साउथ में रिलीज करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन
साउथ में रिलीज होगी फिल्म 'हनुमान अंश'. image credit- sacnilk

Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में लगातार अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिर भी ये फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने इसे साउथ में रिलीज करने का प्लान बना लिया है.

साउथ में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता को देखते हुए फिल्म के मेकर्स अब इसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज करने वाले हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ को 18 सितंबर, 2026 को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म हिंदी दर्शकों की तरह साउथ के दर्शकों का भी दिल जीत पाती है या नहीं.

फिल्म का कलेक्शन

गौरतलब है कि फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. साथ ही फिल्म का कलेक्शन लगातार जारी है. ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है कि ये फिल्म साउथ के दर्शकों का भी दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी. हालांकि, अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

एक महीने से ज्यादा समय से थिएटर्स में

बता दें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. 11 सितंबर से फिल्म दुनियाभर में भी रिलीज हो चुकी है. ऐसे में फिल्म हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ का नेट कलेक्शन टोटल 222.88 करोड़ रुपये हो चुका है.

कैसे रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की साउथ रिलीज की अगर बात करें तो फिल्म का तेलुगु वर्जन अपने ओरिजिनल सबटाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्च्यून फोर सिनेमाज करेगा और फिल्म की रिलीज में सिनेपोलिस जैसी बड़ी थिएटर चेन के साथ कई क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर भी शामिल हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई में उछाल

गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ को पहले लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद से फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला और फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी होती गई. दर्शकों ने फिल्म को बेहद शानदार रिस्पॉन्स दिया और यही वजह है कि फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.

यह भी पढ़ें- Best OTT Movies: ‘रात अकेली है’ से लेकर ‘रहस्य’ तक, OTT पर मौजूद हैं ये 4 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola