---विज्ञापन---

‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ फेम सिंगर कभी ट्रेन में गाते थे गाना, ‘हनुमान अंश’ से बने स्टार; आवाज से बनाया दीवाना

Hanuman Ansh Fame Singer Suneel Lodhi: 'हनुमान अंश' फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट और फिल्म के सिंगर्स की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म का गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाना वायरल हो गया है और इस गाने के सिंगर भी चर्चाओं में आ गए हैं. चलिए जानते हैं ये गाना किस सिंगर ने गाया है.

---विज्ञापन---

Hanuman Ansh Fame Singer Suneel Lodhi: ‘हनुमान अंश’ फिल्म इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63.82 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बाबा नीम करोली की लाइफ पर बनी इस फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म का एक गाना ऐसा है जो हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है. गाने का नाम ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ है. गाने के साथ-साथ सिंगर के भी खूब चर्चे हो रहे हैं. इस सिंगर ने अपनी आवाज से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. ट्रेन से फिल्मों तक का सफर सिंगर का जबरदस्त साबित हुआ. चलिए आपको भी ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ फेम सिंगर के बारे में बताते हैं.

कौन है फिल्म का फेमस सिंगर?

‘हनुमान अंश’ के वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को एक नेत्रहीन सिंगर ने गाया है, जिनका नाम सुनील लोधी है. बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी का ये गाना फिल्म के लिए वरदान से कम नहीं रहा. इस गाने ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी इस गाने को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है और सुनील लोधी की आवाज का हर कोई दीवाना हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील लोधी पहले ट्रेन में गाना गाते थे. उनकी आवाज फिल्म मेकर्स तक पहुंची और उन्होंने अपने टैलेंट से बुंदेलखंड से मुंबई तक का सफर तय किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh का 26वें दिन भी धमाका, कर डाली इतने करोड़ की कमाई, जानें कलेक्शन

नेत्रहीन सिंगर ने ऑडियंस को बनाया दीवाना

ट्रेलर और नाव में सुनील लोधी अपने तमूरा की धुन पर बुंदेलखंडी गीत गाते थे. वहीं ट्रेन और नाव में सफर कर रहे यात्रियों को भी सुनील लोधी ने अपने टैलेंट और अपनी आवाज का दीवाना बनाया है. ये ही वजह है कि आज वो ‘हनुमान अंश’ के स्टार बन गए हैं. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी ने जहां हर किसी को दिल में जगह बना ली है तो वहीं फिल्म के इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर अलग ट्रेंड सेट कर दिया है. हर कोई इस गाने पर रील बना रहा है और सुनील लोधी की तारीफ कर रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Crime Patrol के लिए अजय देवगन ने वसूली मोटी रकम, मेकर्स की जेब से निकले इतने करोड़

कब रिलीज हुई फिल्म?

बता दें ‘हनुमान अंश’ फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले 3 हफ्ते इस फिल्म ने सिर्फ लाखों में ही कमाई की, हालात ये हो गए थे कि ये फिल्म सिनेमाघरों से हटने ही वाली थी. लेकिन चौथे हफ्ते कुछ ऐसा कमाल हुआ कि फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 63.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही ये फिल्म इस साल की कम बजट वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2026 08:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola