Hanuman Ansh Producer Anupriya Ansh Visits Kainchi Dham: ‘हनुमान अंश’ फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 214.63 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म की 21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर आर्शीवाद लेने के लिए कैंची धाम पहुंची हैं. उत्तराखंड की पहाड़ियों में स्थित नीम करोली बाबा के मंदिर में अनुप्रिया नागर ने माथा टेका और बाबा का आर्शीवाद लिया. ‘हनुमान अंश’ फिल्म भी नीम करोली बाबा के जीवन के ऊपर ही बनी है, तो ऐसे में फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अनुप्रिया ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आर्शीवाद लिया. सोशल मीडिया पर अनुप्रिया की फोटोज भी वायरल हो रही हैं.
कैंची धाम पहुंची अनुप्रिया नागर
अनुप्रिया नागर ने आर्शीवाद लेने के बाद अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की. प्रोड्यूसर ने कहा कि कैंची धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल ही नहीं है, बल्कि इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं. देश-दुनिया से यहां लोग आर्शीवाद लेने आते हैं. वहीं अनुप्रिया ने ये भी कहा कि इस पावन भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. नीम करोली बाबा की भक्ति में देश के साथ-साथ विदेश से भी लोग आते हैं और यहां आकर शांति पाते हैं. यहां भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी आ चुके हैं और नीम करोली बाबा का आर्शीवाद भी ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें: अजित कुमार का हौसला बढ़ाने लंदन पहुंचे CM विजय, रेस से पहले के फोटोज-वीडियोज हुए वायरल
बजट से 100 गुना ज्यादा की कमाई
वहीं हाल ही में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म भी नीम करोली बाबा की लाइफ पर ही आधारित है. फिल्म में नीम करोली बाबा के बचपन की कहानी को भी दिखाया गया है. साथ ही उनके द्वारा किए गए कई चमत्कारों के बारे में भी फिल्म में बताया गया है. फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. इस फिल्म के बाद से ही शोभिनव सत्या हर किसी के दिल में छा गए हैं. वहीं इस फिल्म को बनाने के लिए 21 साल की अनुप्रिया नागर ने अपनी सारी कमाई लगा दी थी और अब उन्होंने इस फिल्म के जरिए उन्होंने 100 गुना ज्यादा कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के ऑस्कर जाने का सपना टूटा, प्रोड्यूसर ने बताई कहां हुई चूक
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 38 दिन हो गए हैं और अभी भी ये सिनेमाघरों में करोड़ों की कमाई कर रही है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 214.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ है. इसके साथ ही अगर हम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 268.05 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग भी खूब हो रही है. वहीं इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 mins ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
16 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
17 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
20 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
21 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
22 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
22 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
23 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines